तापमान में हाे रहे उतार-चढ़ाव का सीधा असर 0 से 12 वर्ष तक के बच्चाें के स्वास्थ्य पर पड़ा है। अस्पतालाें में सैकड़ाें की संख्या में ओपीडी में इलाज के लिए बच्चे पहुंच रहे हैं। साेमवार काे केजरीवाल के ओपीडी में 300, एसकेएमसीएच में 200 बच्चाें का इलाज किया गया। इसमें से 35 बच्चाें काे डाॅक्टरी परामर्श के बाद केजरीवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती हुए बच्चाें में अधिकतर बच्चे तेज बुखार से पीड़ित थे
माैसम के उतार-चढ़ाव के कारण सुबह से ही अस्पताल में अभिभावक बच्चे काे लेकर पहुंच रहे हैं। इसकाे लेकर सुबह से दिनभर अस्पताल में मरीजाें की काफी भीड़ हाे रही है। वहीं, साहेबगंज निवासी बबलू कुमार अपने दाे वर्षीय बच्चे आयुष काे लेकर केजरीवाल अस्पताल पहुंचे। वहां बच्चे के लक्षण देखने के बाद डाॅ. राजीव कुमार ने उसे चमकी बुखार हाेने की आशंका जताई। इसके बाद उन्हाेंने जांच कराने की सलाह दी।
डाॅ. राजीव कुमार ने बताया कि बच्चे काे तेज बुखार था और हाथ पैर भी कांप रहे थे। उन्हाेंने कहा कि साेमवार काे केजरीवाल अस्पताल के ओपीडी में 320 बच्चाें का इलाज किया गया। इसमें 35 बच्चाें काे भर्ती करना पड़ा। इसमें सामान्य बुखार के साथ-साथ वायरल फीवर तथा डायरिया पीड़ित बच्चे अस्पताल पहुंच रहे हैं। केजरीवाल अस्पताल के कार्यालय अधीक्षक रंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि साेमवार काे अस्पताल में एक भी बच्चे में चमकी बुखार की पुष्टि नहीं हुई है।
उल्टी-दस्त हो तो ओआरएस देना शुरू करें, बच्चों को ग्लूकोज दें : डॉ. चैतन्य
केजरीवाल अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. चैतन्य ने बताया कि गर्मी की वजह से डायरिया के मरीज बढ़े हैं। एक माह से लेकर पांच साल तक के बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। अभिभावक इस उम्र के बच्चों का ख्याल रखें ताकि वह बीमार होने से बचें। उनके खानपान में बासी चीजों का प्रयोग न हो। पानी उबाल कर ठंडा कर लें, वही पीने को दें। अगर उल्टी-दस्त की शिकायत होती है तो तत्काल ओआरएस का घोल देना शुरू कर दें और जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर से संपर्क करें। स्कूल जाने वाले बच्चों के पानी की बोतल में ग्लूकोज डाल दें ताकि बच्चों को एनर्जी मिलती रहे।







Comment here