Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

सलीम मर्चेंट के साथ दिखेंगी अक्षरा सिंह, सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो

भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह अब बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कम्पोजर सलीम मर्चेंट के साथ दिखने वाली हैं। पानी पानी के भोजपुरी वर्जन के बाद अक्षरा सिंह की ओर बॉलीवुड का झुकाव साफ दिखने लगा है। सलीम मर्चेंट के साथ अक्षरा की मुलाकात ने इस बात का इशारा कर दिया है कि दोनों एक धमाकेदार प्रोजेक्ट्स के साथ जल्द सामने आने वाले हैं। दोनों के मुलाकात वाली तस्वीर भी अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की।n

अक्षरा ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अगर मुझे इस मुलाकात का वर्णन सलीम मर्चेंट सर के साथ शब्दों में करना होता तो मैं शुक्रनल्लाह कहूंगी। बहुत जल्द आपके साथ रिकॉर्ड करने की उम्मीद है … तो दोस्तों इस स्पेस पर नजर रखें, कुछ रोमांचक होने वाला है। अक्षरा ने इसके लिए ग्रेटफुल फीलिंग्स का इजहार भी किया।

भोजपुरी से बॉलीवुड तक दिखने लगीं हैं अक्षरा

बता दें, अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की ऐसी अकेली कलाकार हैं, जो अब भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक में दिख रही हैं। बादशाह जैसे कलाकार के साथ काम करने के बाद टिप्स और टी-सीरीज के साथ प्रोजेक्ट्स इस बात को दर्शाता है कि अक्षरा सिंह काफी आगे निकल चुकी हैं। अब सलीम मर्चेंट के साथ उनका कोलेब्रेशन एक्साइटमेंट बढ़ाने वाला है।

13 मई को रिलीज होगी लव विवाह.Com

दूसरी खबर में वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन की रत्नाकर कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘लव विवाह.Com 13 मई को रिलीज होगी। फिल्म ‘लव विवाह.Com एक रोमांटिक पारिवारिक फिल्म होगी, जिसके ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया था। तभी इस सबों को इस फिल्म के रिलीज का इंतजार था, जो अब 13 मई को खत्म होने वाला है। फिल्म ‘लव विवाह.Com में लीड रोल में प्रदीप पांडेय चिंटू और सुपर हॉट आम्रपाली दुबे हैं। फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर तक में आम्रपाली दुबे और प्रदीप पांडेय की जोड़ी को खूब सराहा गया है।

अर्शिया अर्शी के ‘नथुनिए’ पर खेसारी लाल ने लगाए ठुमके

वहीं भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अपने नए गाने ‘ नथुनिया ‘ पर खूबसूरत अभिनेत्री अर्शिया अर्शी के साथ जोरदार ठुमके लगाते दिख रहे हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के उन सितारों में शामिल हैं, जिन्हें करोड़ों फैंस प्यार करते हैं। उनके गानों का इंतजार करते हैं। खेसारी अपने दर्शकों को अपने गाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करवाते हैं। खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘नथुनियां ‘ सोमवार की सुबह रिलीज हुआ। इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.