Breaking News

सीतामढ़ी में अखबार कर्मी को मा’री गो’ली, अप’राधियों ने मोबाइल छीनने का किया था प्रयास

सीतामढ़ी जिले में मोबाइल छीनने का विरोध करने पर अपराधियों ने अखबार कर्मी को गोली मार दी। खासकर NH-77 के भुभैरो से लेकर बरियारपुर तथा रीगा रोड में खैरवा से मनियारी तक इस तरह की घटना आम बात हो गई। एक माह पूर्व भी बाइक सवार अपराधियों ने दुकान में काम करने वाले एक साइकिल सवार व्यक्ति को महज मोबाइल लूटने के चक्कर मे लोहे के पाइप से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। उसी तरह बीती रात बरियारपुर और कांटा चौक के बीच प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले युवक को बाइक सवार तीन अपराधियों ने मोबाइल लूटने के बाद गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

घायल रवि कुमार।

घायल रवि कुमार।

जख्मी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भुभैरो वार्ड नं 7 निवासी शिवजी राय के 26 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई। जख्मी रवि एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है तथा बरियारपुर से अपने घर लौट रहा था। जख्मी हालत में कुछ दूर साइकिल चलाने के बाद वह गिर गया। हालांकि इस बीच इसकी सूचना अपने दुकानदार को दूसरे मोबाइल से दे दिया। सूचना पर पहुंचे लोगो ने इसकी सूचना नगर थाना को दी तथा जख्मी को इलाज के लिए नंदीपत हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घटनास्थल की जांच के क्रम में नगर थाना पुलिस को एक खोखा भी बरामद हुआ । नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ वरुण ने बताया कि एक गोली लगी है जो बाह होते हुए बाएं सीने में लगी है। गोली फंसी हुई थी जिसे निकाल लिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.