Breaking News

मुजफ्फरपुर में तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल, दो युवकों के हाथ मे पि’स्टल तो एक लहरा रहा राय’फल

मुजफ्फरपुर में DJ की धुन में तमंचे पर डिस्को करते कुछ युवकों का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। यह चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन, ये वायरल वीडियो तुर्की इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि इसमे दर्जनों की संख्या में युवक तेज आवाज में DJ की धुन पर नाच रहे हैं।

दो युवक के हाथ मे पिस्टल है तो एक के हाथ मे रायफल। तीनों इसे लहराते हुए डांस कर रहे हैं। आसपास के लोग भी डांस करने में मग्न हैं। इस बीच जमकर पटाखे भी फोड़े जा रहे हैं। जिसकी आवाज वीडियो में सुनाई पड़ती है। एक बार तो लगता है कि फायरिंग की जा रही है। लेकिन, गौर से देखने पर पता लगता है कि ये पटाखे की आवाज है। इसी दौरान किसी ने चुपके से इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया है।

हालांकि वीडियो में फायरिंग करते नहीं दिख रहा है। लेकिन, जिस तरीके से हथियार लहराया गया है वह गैर कानूनी है। बताया जा रहा है कि वीडियो एक वीडियो इनदिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला पुलिस तक भी पहुंचा है। ओपी प्रभारी रविप्रकाश ने बताया कि वीडियो के सम्बंध में जानकारी मिली है। जहां का वीडियो बताया जा रहा है। वहां जाकर जांच भी की गई है। लेकिन, पता नहीं चल रहा है। अन्य श्रोतों से भी वीडियो का सत्यापन किया जा रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.