बेतिया में बेटे की शादी के लिए की गई तैयारी के सारे सामान के साथ उनका अरमान आग में जलखर राख हो गया। घटना बेतिया जिले के नरकटियागंज प्रखंड के साठी थाना क्षेत्र की सोमगढ़ पंचायत के वार्ड नम्बर 10 का है। जहां मंगलवार के विती रात बिजली की शॉट सर्किट से आग लगने से कपड़ा, जेवरात, अनाज, बर्तन व नगदी समेत लाखों की संपत्ति जलखर राख हो गई
वहीं गृह स्वामी कैलाश प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि 13 मई को उनके बेटा राहुल कुमार का शादी होनी है। घर पर बहन बेटी भी आ गई है। शादी के सारे सामान की खरीदारी हो गई थी। आग लगने से शादी के लिए खरीदे गए कपड़े सोने के जेवरात और 50 हजार नकद भी जलकर राख हो गए।
वहीं कैलाश की पत्नी रीता देवी ने बताया कि अचानक आग लगने से पेटी में रखा गया सारा सामान जलकर खाक हो गया। जब तक हम लोग आग बुझाने का प्रयास किए तब तक फुशनुमा घर को आग ने अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीण आग लगने की सूचना पर दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे तब जाकर ग्रामीण के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था।
घटना की सूचना पंचायत के मुखिया धीरू कुमार सिंह ने साठी थाना को दी। सूचना पर साठी थानाध्यक्ष उदय कुमार ने गश्ती दल में तैनात दरोगा अब्दुल हफीज को घटनास्थल पर भेजा तथा स्थिति का जायजा लिया। वहीं बुधवार को इसकी सूचना मुखिया द्वारा अंचलाधिकारी नरकटियागंज राहुल कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार को दी। अंचलाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर पर जो भी मदद होगा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।



Leave a Reply