Breaking News

मधेपुरा में भी’षण सड़क हा’दसा, दो की मौ’त, चौसा में हाइवा और ट्रैक्टर की टक्कर में 6 घा’यल

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत चौसा थाना क्षेत्र के SH-58 पर सोहरा टोला के निकट बजरंगबली मंदिर के सामने बीती रात हाइवा और थ्रेसर लगे ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मजदूर ट्रैक्टर और थ्रेसर मोरसंडा और लौआलगान के इलाके से पुरैनी जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। ड्राइवर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया जबकि खलासी को लोगों ने पकड़ लिया।n

घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

ट्रैक्टर पर 8 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान पुरैनी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर पंचायत वार्ड संख्या 5 निवासी सिकरू पासवान के पुत्र नत्थन पासवान (60) और सूरत पासवान के पुत्र नित्यानंद पासवान (45) के रूप में की गई। जबकि घायलों में दुर्गापुर निवासी, सच्चिदानंद यादव के पुत्र दीपक कुमार (24) , नोनूलाल साहनी के पुत्र शंभू साहनी (40), पिंटू पासवान के पुत्र संतोष कुमार (25), सुरेश शर्मा के पुत्र सुभाष शर्मा (50), बोकू यादव के पुत्र शैलेंद्र यादव (50), लग्गन मंडल के पुत्र गजेंद्र मंडल (48) शामिल हैं। सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया। घायलों की नाजुक हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भागलपुर रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.