Breaking News

भट्टी जैसे तपेंगे बिहार के 16 जिले, 44 डिग्री पार हुआ पारा

बिहार के 16 जिलों में गर्मी ने लॉकडाउन वाले हालात बना दिए हैं। ये जिले भट्‌टी की तरह तपेंगे। यहां तापमान 40 डिग्री के पार है। पटना सहित राज्य के कई जिले तो ऐसे हैं, जहां पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया है। राहत अभी भी नहीं है, क्योंकि मौसम विभाग ने आने वाले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी का पूर्वानुमान जताया है। सुबह से ही आसमान से आग बरस रही है और दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। मौसम विभाग ने लोगों से पूरी तरह से सावधान रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 10 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी एवं उत्तर पश्चिमी हवा का प्रवाह हो रहा है। पछुआ हवा में राजस्थान वाली गर्मी दिखाई दे रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हवा के प्रभाव से बिहार का मौसम लगातार बिगड़ रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों में लू चल रही है। इससे पूरा जन जीवन प्रभावित हो गया है।

पश्चिमी हवा के प्रभाव से अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान है। दक्षिण बिहार में इसका काफी अधिक प्रभाव देखने को मिल रहा है। राज्य के एक या दो स्थानों पर लू की हालत काफी खराब है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन के तापमान में अगले दो दिनों में सामान्य से 4 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।

24 घंटे में इन शहरों के लोग बेहाल

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बक्सर में दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। इनमें से कुछ ऐसे जिले हैं जहां उष्म लहर या लू के हालात बने रहे। पटना, पूर्णिया, छपरा, सुपौल, फारबिशगंज, सबौर, ढेहरी, मोतिहारी, शेखपुरा, माधवपुर, जमुई, बक्सर, औरंगाबाद, बेगूसराय, खगड़िया, बांका, नवादा, नालंदा और जीरादेई में गर्मी से लोग काफी परेशान हो गए।

अधिकतम तापमान का टूटा रिकॉर्ड

बिहार में अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूट गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। 24 घंटे के दौरान राज्य के 16 जिलों में लोगों की हालत खराब रही। मौसम विभाग ने लोगों से पर्याप्त पानी पीने और तरल पदार्थ खाने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम पूरी तरह से जानलेवा हो गया है।

बीमार और बच्चों को बचाना होगा। इसके साथ ही लोगों को सुरक्षा को लेकर एहतियात बरतना होगा। मौसम विभाग की माने तो अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूटा है। पिछले 4 साल में बिहार ऐसी गर्मी नहीं पड़ी है। इस कारण से सम विभाग भी मौसम को लेकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। वर्ष 2019 में ऐसी गर्मी पड़ी थी जब एक साथ दो दिनों में 135 लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.