BIHARBreaking NewsPATNASTATE

गिरिराज सिंह का तेजस्वी पर तं’ज, कहा- ‘जिनके पास रोजगार नहीं वही निकाल रहे बेरोजगार यात्रा’

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फा’यरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रस्तावित बेरोजगारी यात्रा पर तं’ज कसा है। कहा कि जिनके पास कोई रोजगार नहीं है, जो खुद बेरोजगार हैं, वही बेरोजगारी यात्रा पर निकल रहे हैं।सोमवार को पटना में पत्रकारों से अनौ’पचारिक बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेरोजगारी यात्रा निकालने वाले कौन लोग हैं। वे वि’रोधी दल के नेता हैं। उनके पास अभी कोई काम नहीं है।

15 साल तक बिहार में शासन करने वालों ने रोजगार के लिए कुछ नहीं किया। बेरोजगारी के कारण लोगों को बिहार छोड़कर बाहर जाना पड़ा। जो रोजगार दे सकते थे, उनको बिहार में कारोबार करने नहीं दिया गया। जनता सब समझती है। गिरिराज सिंह ने कहा कि बेरोजगारी यात्रा निकालने वालों को कोई लाभ नहीं होगा। इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ने विरोधियों को नकारने का मन बना लिया है। बिहार में विपक्ष अभी बेरोजगार है और चुनाव बाद भी वह बेरोजगार ही रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.