बिहार में आज वीर कुंवर सिंह का 164वां विजयोत्सव समारोह मनाया जा रहा है. भोजपुर के जगदीशपुर में वीर कुंवर सिंह की जयंती पर पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गया है. गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एक साथ 75 हजार तिरंगा झंडा फहराया गया. जगदीशपुर के दुलौर में तिरंगा झंडा लहराया गया. 75 हजार लोगों ने एकसाथ लहराया तिरंगा, गृहमंत्री अमित शाह के साथ लहराया तिरंगा झंडा. इसके साथ ही विजयोत्सव में झंडा लहराने का कीर्तिमान बन गया. वीर कुंवर सिंह के 164वें विजयोत्सव पर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है.
गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भोजपुर के जगदीशपुर में एक साथ 77 हजार 700 लोगों ने तिरंगा झंडा फहराया. इसके साथ ही पाकिस्तान के 57 हजार राष्ट्रीय ध्वज एक साथ फहराने का रिकॉर्ड बिहार में टूट गया है. इससे पहले एक ही कार्यक्रम में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज फहराने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम पर था. जहां 2004 में 57632 राष्ट्रीय ध्वज एक साथ फहराए गए थे. एक साथ 75 हजार तिरंगा झंडा फहराने के साथ ही भोजपुर की धरती पर आज इतिहास रचा गय
इससे पहले बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड वालों को जैसे ही पार्टी के इस बड़े आयोजन के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने प्रतिनिधि को भेजने की इच्छा जताई और शनिवार को जब वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम में 75000 राष्ट्रीय ध्वज लहराया जाएंगे तो उस दौरान गिनीज बुक के नुमाइंदे भी रहेंगे. जगदीशपुर के दुलौर मैदान में विजयोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है. वो तिरंगे से पटा हुआ है. सुशील मोदी, शाहनवाज हुसैन, रविशंकर प्रसाद पहुंच चुके हैं. वहीं अवधेश नारायण सिंह, मंगल पांडेय, सम्राट चौधरी, छेदी पासवान, नितिन नबीन, रेणु देवी मंच पर मौजूद हैं.
बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंच पहुंचे. एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया है. अमित शाह पटना से जगदीशपुर पहुंचे. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समारोह के मुख्य अतिथि हैं. जगदीशपुर में विजयोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के बाद अमित शाह नारायण मेडिकल कॉलेज सासाराम कन्वोकेशन में शामिल होंगे. यहां से गया एयरपोर्ट जायेंगे, वहीं से दिल्ली रवाना हो जाएंगे. आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि अमित शाह सुबह 12.30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से वह हेलीकॉप्टर से जगदीशपुर जायेंगे.



Leave a Reply