Breaking News

लालू परिवार की इफ्तार पार्टी में दिखेगा लालू परिवार का मुस्लिम प्रेम

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर 22 अप्रैल को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए जो कार्ड वितरित किया गया है उसमें सबसे ऊपर विधान परिषद की नेता विरोधी दल के नेता राबड़ी देवी, उसके बाद विधान परिषद में नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव और बिहार विधान सभा के सदस्य तेजप्रताप यादव का नाम है

कार्ड पर राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप के नाम

दावत-ए- इफ्तार के इस कार्ड से जाहिर है कि यह लालू परिवार की ओर से निमंत्रण है। कार्ड पर कहीं भी राष्ट्रीय जनता दल का नाम नहीं है। लेकिन चूंकि राजद, लालू परिवार की पार्टी मानी जाती है इसलिए निमंत्रण भी राजद का ही माना जा रहा है। 22 अप्रैल को शाम 6:17 बजे अजान से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इसके बाद खजूर या छोआरा से इफ्तार की शुरुआत होगी। इफ्तार के बाद मगरीद की नमाज अता की जाएगी। इसके बाद मगरीद की नमाज होगी। दुआ की जाएगी मुल्क की एकता की, देश और बिहार की तरक्की की।

बातरखानी होगी सबसे खास, रुह अफजा भी होगा साथ

इस अवसर पर खाने में खास होगी बातरखानी। इसे बनाने के लिए कोलकाता से कारीगर आए हैं। इसमें चना दाल की कचड़ी, बैगनी, दो तरह की मिठाई आदि भी खास होगी। अतिथियों का स्वागत रुह अफजा के खास शरबत से होगा। राजनीतिक कार्यकर्ताओं को इंतजार है कि इसमें वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी आते हैं कि नहीं, क्योंकि तेजस्वी यादव ने उन्हें भी निमंत्रण भेजा है।

2015 में राजद के पास 11 मुस्लिम विधायक थे अब 8 हैं

हाल के दिनों में ये बात सामने आई कि राजद सिर्फ MY की पार्टी नहीं बल्कि A2Z की पार्टी है। इफ्तार पार्टी के जरिए यह सामने आएगा कि राजद का लगाव मुसलमानों के प्रति कितना खास है। बता दें कि विधान सभा चुनाव 2020 में राजद के 17 मुसलमान उम्मीदवारों में से 8 जीते। यह सभी पार्टियों में सर्वाधिक है, लेकिन 2015 में राजद के 11 मुसलमान विधायक थे। ओबैसी की पार्टी ने 2015 में 6 सीटों पर चुनाव लड़ा और एक भी नहीं जीती, लेकिन 2020 में एआईएमआईएम ने 16 को टिकट दिया और पांच सीटें जीत लीं। राजद को मुसलमान वोट बैंक के हिसाब से एआईएमआईएम टक्कर देने वाली पार्टी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.