Breaking News

सावधान! थोड़ी राहत दिखाकर आफत लाएगा मौसम, तेज हवा और बारिश से कम हुई गर्मी

सेहत को लेकर मौसम अभी बहुत भरोसा करने वाला नहीं है। यह थोड़ी सी राहत देकर बड़ी आफत ला सकता है। पटना सहित आधा दर्जन से अधिक जिलों में तेज रफ्तार से चली हवाएं और हल्की बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी है, लेकिन इससे बीमारी का खतरा बढ़ गया है। बुधवार को सुबह से ही पटना से लेकर राज्य के अन्य जिलों में कड़ी धूप है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट का पूर्वानुमान जताया है, लेकिन डॉक्टर मौसम के इस बदलाव को खतरनाक बता रहे हैं।

पटना में आज सुबह से ही तेज धूप देखने को मिली।

पटना में आज सुबह से ही तेज धूप देखने को मिली।

जानिए कैसे बढ़ रहा खतरा

पटना के डॉ राणा एसपी सिंह का कहना है कि मौसम जब भी अचानक से बदलाता है, सेहत के लिए खतरा बन जाता है। बिहार में पिछले 24 घंटे में मौसम से यह खतरा देखा जा रहा है। ऐसे मौसम में पेट की बीमारियों के साथ हृदय व शुगर के रोगियों को समस्या होती है। किडनी और लीवर के मरीजों के लिए भी यह मौसम ठीक नहीं है। बच्चों से लेकर बीमार और वृद्ध को इस मौसम में काफी सावधानी से रखना होता है। मौसम में ठंडा और गर्म का प्रभाव बीमार करने वाला होता है। इस मौसम में धूप और बरसात के बाद गर्म हवा से बचाना जरूरी है।

15 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

राज्य में पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी हवा का प्रवाह हो रहा है। इसकी रफ्तार 15 किलो मीटर प्रति घंटे की है। एक च्रकवाती परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आस पास के इलाकों में बना और दूसरा झारखंड और उसके आस पास के क्षेत्र में बन गया। इस कारण से राज्य में 24 घंटे के दौरान बारिश हुई। उत्तर पूर्व के सुपौल, अरररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले में गरज के साथ बारिश हुई। पटना में भी तेज हवाएं चली। बाकी क्षेत्र में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। राज्य के दक्षिण पश्चिम भागों को छोड़कर अन्य सभी हिस्सों में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी का पूर्वानुमान है।

दिन में धूप से नहीं होगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक दिन के धूप से राहत नहीं होगी। पटना में मंगलवार की रात तेज हवा चली लेकिन बुधवार को सुबह धूप काफी तेज हो गई। तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। पटना में सुबह से कड़ी धूप के कारण लोगों को समस्या हो रही है। धूप के कारण बढ़ी परेशानी के कारण बीमारी का खतरा है। मौसम विभाग ने तापमान में कमी का पूर्वानुमान जताया है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि कड़ी धूप और अचानक से नमी के कारण समस्या हो रही है। ऐसे मौसम में विशेष रुप से अलर्ट रहने को कहा गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.