Breaking News

ऐसा क्लास रूम नहीं देखा होगा: पटना में गंगा किनारे ज्ञान की डुबकी

यह पटना का गंगा का घाट है। दूसरे घाटों पर लोग शुद्धता के लिए डुबकी लगाने आते हैं, लेकिन यहां पर ज्ञान की डुबकी लगाने हजारों की संख्या में आते हैं। युवा नौकरी की चाहत में शनिवार और रविवार को जुटते हैं। गंगा घाट की सीढ़ियाें पर बैठकर परीक्षा की तैयारी करते हैं। यह स्थिति गंगा के तीन घाटों पर दिखती है। काली घाट, कदम घाट, पटना कॉलेज घाटों पर होती है। अगर जगह नहीं मिलती तो पटना कॉलेज के मैदान पर छात्र तैयारी करते हैं। बता दें कि यह संख्या इसलिए बढ़ी है कि रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा में 10 लाख छात्र बैठने वाले हैं। यहां देशभर से छात्र तैयारी के लिए पहुंच रहे हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.