Breaking News

पटना की ग्रेजुएट चायवाली की कहानी, अर्थशास्त्र की पढ़ाई की पर नहीं मिली नौकरी

पटना वीमेंस कॉलेज के पास ठेला लगाने वाली ग्रेजुएट चाय वाली इन दिनों चर्चा में है। वहां से गुजरने वाले अनायास ही रुक जाते हैं। हो भी क्यों न… ठेले पर चाय बेचती पढ़ी-लिखी लड़की और बैनर लगा हो ग्रेजुएट चायवाली। ये ग्रेजुएट चाय वाली की कहानी भी गजब है।

नाम है- प्रियंका गुप्ता। उम्र है- 24 साल। प्रियंका ने वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। वह पूर्णिया की रहने वाली हैं। उन्होंने चाय बेचने की बात पर कहा– ग्रेजुएशन के बाद 2 साल कम्पटिशन की तैयारी की। लेकिन नौकरी नहीं मिली।

इसी दौरान MBA चायवाले प्रफुल्ल बिल्लोरे का वीडियो देखा। उससे प्रेरणा मिली और चाय का स्टार्टअप खोला। वह 11 अप्रैल से चाय का ठेला लगा रही हैं। उन्होंने ठेले पर लिखा है– ग्रेजुएट चायवाली…पीना ही पड़ेगा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.