उत्तर भारत के सबसे बड़े चूड़ा मिल में मंगलवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना बेतिया जिले के चनपटिया नगर के वार्ड नं 6 स्थित मां शारदे चूड़ा मील में आज दोपहर तीन बजे अचानक से लगी आग से लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। अगलगी में डीजी सेट ,मोटर रूम, पैनल रूम, चावल, चूड़ा, धान, जुट व प्लस्टिक के बोरे समेत लाखों का नुकसान हुआ है। मिल के प्रोपराइटर रामजी प्रसाद ने बताया कि रोज की तरह ही निर्धारित समय से मिल चल रहा था। दोपहर में अचानक से बिजली के शॉट सर्किट से आग पकड़ लिया।
आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सब कुछ जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के दमकल से आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार मील में अचानक से जोरदार आग की लपटें उठने लगी। मील के मजदूर हल्ला करते हुए बाहर की ओर भागने लगे। वहीं कुछ मजदूर आग बुझाने लगे। आसपास के ग्रामीण व राहगीर भी आग बुझाने में लग गए।
बता दें कि चनपटिया के जिस चूडा़ मिल में आग लगी है। वह उत्तर भारत का सबसे बड़ा मील है यहां से कई राज्यों के लिए चूड़े की आपूर्ति की जाती है, वहीं घटनास्थल पर मौजूद अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार यादव ने बताया कि आग लगी के सूचना मिलते ही घटनास्थल पर चार वाटर टैंकर भेजा गेया अग्निशमन के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। लेकिन अभी पूर्ण रुप से आग बुझा नहीं है.. बुझाने की कोशिश किया जा रहा है।



Comment here