इंडो नेपाल बॉर्डर से भतुजला एसएसबी जवानों ने गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।बता दें कि एसएसवी 44वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को पेट्रोलिंग पार्टी टीम के लीडर एएसआई जीडी केवल कृष्ण के नेतृत्व में पिलर संख्या 433 के समीप नाका डाली हुई थी। उसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से आते दिखाई दिया।
उक्त व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई तो एक बोरे से 8 किलो 65 ग्राम गांजा पाया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए गांजा बाइक व तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि धराए तस्कर की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के चौरसिया नगर गांव निवासी मुस्ताक अंसारी के 34 वर्षीय पुत्र पिंटू अंसारी के रूप में की गई है।जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत तीन लाख छियालिस हजार रुपये आंकी गई है।
इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए बेतिया के मानपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं मानपुर थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि जब्त गांजा व धराए तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत कांड दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।



Comment here