Breaking News

बिहार : दहेज के लिए विवाहिता को ज’लाकर मा’र डाला

मोतिहारी के लखौरा थाना क्षेत्र में दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता के शरीर में लगाई आग। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता 10 दिनों तक जिंदगी मौत से झुलती रही। आखिर कर रविवार की रात्रि उसने दम तोड़ दिया। घटना लखौरा थाना क्षेत्र के बिचला टोला की है। घटना के संबंध में मृतका के पिता रघुबीर ठाकुर ने बताया की अपनी बेटी अंजली कुमारी की शादी वर्ष 2018 में लखौरा थाना क्षेत्र के बिचला टोला निवासी तेजा ठाकुर के बेटा विकास शर्मा से किया था।

शादी के बाद से ही ससुराल वालों दहेज में बाइक और फर्नीचर का डिमांड कर रहे थे। इसे पूरा करने में हम असमर्थ थे, इसको लेकर मेरी बेटी के साथ उसके ससुराल वाले मारपीट किया करते थे। इसी बीच 8 अप्रैल की सुबह मेरी बेटी अंजली खाना बना रही थी, उसके ससुराल वालों ने उसके शरीर पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दिया, जब अंजली बुरी तरह जल गई तब उसे मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, इस घटना की जनवरी हमलोगों को उन लोगो द्वारा नहीं दिया गया।

अंजली पूरी तरह झुलसी हुई थी

घटना के दिन दोपहर में जब पता चला तो हम लोग हॉस्पिटल पहुंचा तो अंजली पूरी तरह झुलसी हुई थी। घटना के बारे में जानकारी लेना शुरू किया तो उसके ससुराल वाले वहां से एक-एक कर फरार हो गए। इस दौरान अंजलि की रविवार की रात्रि में मौत हो गई। इसके बाद लखौरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई हैं। उसके ससुराल वाले शव लेने भी नहीं आ रहे हैं।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

लखौरा थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मोतिहारी में ही फर्द बयान दी थी, उसके आदर पर तीन लोग अपने पति विकाश शर्मा, सास और ससुर तेजा ठाकुर पर आरोप लगाया है कि मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दिए। उस फर्ज व्यान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.