Breaking NewsDELHI

शपथ ग्रहण के बाद अरविंद केजरीवाल का ‘अपनी दिल्ली’ के लिए पहला कदम क्या होगा ?

शपथग्रहण के साथ अरविंद केजरीवाल सरकार गारंटी कार्ड पर काम शुरू कर देगी। सबसे पहले गारंटी कार्ड के दस बिंदुओं का रोडमैप तैयार किया जाएगा। शपथ लेने से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी संभावित कैबिनेट को शनिवार रात भोज पर बुलाया। केजरीवाल ने सभी के साथ दिल्ली के विकास कार्यों पर चर्चा की। रविवार सुबह केजरीवाल अपने छह साथियों के साथ रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।रात्रिभोज के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गारंटी कार्ड पर सबसे पहले काम करने को कहा। शपथग्रहण के साथ ही सभी मंत्री इस काम में जुट जाएंगे। इसके लिए पूरा रोड मैप तैयार किया जाएगा। गारंटी कार्ड के सभी दस बिंदुओं पर आप सरकार काम करेगी। 62 सीटों के साथ जीत कर आई आम आदमी पार्टी की सरकार राजधानी में अपने नए कार्यकाल की शुरुआत में ही नई घोषणाएं कर सकती है। बिजली पानी पर जारी आप की योजनाएं पहले की तरह ही लागू रहेंगी।

आप की दस गारंटी

1. 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली : दिल्ली को 24 घंटे और 200 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती रहेगी। जहां बिजली के तारों का जाल बना हुआ है। हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, उसे अगले पांच साल में खत्म किया जाएगा।
2. हर नल को जल : 24 घंटे साफ पानी देंगे। 20 हजार लीटर मुफ्त पानी मिलता रहेगा। अगले पांच साल में घर-घर टोंटी के जरिए 24 घंटे पीने का स्वच्छ पानी पहुंचाएंगे।
3. बच्चों को शिक्षा : हर बच्चे को शिक्षा की गारंटी हमारी है। प्राथमिक शिक्षा से लेकर स्नातक तक बेहतर शिक्षा प्रदान कराना मेरी गारंटी है। चाहे बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़े या प्राइवेट स्कूल में पढ़े।
4. बेहतर स्वास्थ्य सुविधा : गरीब हो या अमीर हो, उसको बेहतर एवं मुफ्त चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध होगी। नए-नए मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल खोले जा रहे हैं। 15,000 बेड बढ़ाए जा रहे हैं।
5. छात्रों को भी फ्री सफर : यातायात व्यवस्था विश्वस्तरीय होगी। महिलाओं को मुफ्त सफर जारी रखने के साथ छात्रों को भी मुफ्त यात्रा देने का प्रावधान होगा। जल्द 11000 बसें सड़कों पर होंगी।
6. प्रदूषण से जंग : प्रदूषणमुक्त होगी दिल्ली, दो करोड़ से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को ठीक किया जाएगा। वैक्यूम क्लीनिंग के जरिए धूल मिट्टी को नियंत्रित किया जाएगा।
7. साफ यमुना : यमुना की सफाई की जाएगी।

पांच साल में यमुना के पानी को बिल्कुल स्वच्छ बनाना है। दिल्ली में जो कचरा है, जो गंदगी है, उसकी सफाई करनी है। कूड़े के पहाड़ को खत्म करना है।


पांच साल में यमुना के पानी को बिल्कुल स्वच्छ बनाना है। दिल्ली में जो कचरा है, जो गंदगी है, उसकी सफाई करनी है। कूड़े के पहाड़ को खत्म करना है।
8. महिलाओं को सुरक्षा :महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा है। बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बस मार्शल की तैनाती के तर्ज पर मोहल्ला मार्शल की तैनाती की जाएगी।
9. कच्ची कॉलोनी में पक्की सड़कें : कच्ची कॉलोनियों में सभी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाएंगे। हर कच्ची कॉलोनी में सड़क, नाली, पानी, सीवर, मोहल्ला क्लीनिक और सीसीटीवी कैमरा मुहैया कराने की मैं गारंटी देता हूं।
10. जहां झुग्गी, वहीं घर : गरीबी के कारण जो झुग्गी में रहने को मजबूर हैं, उनके लिए पक्के मकान बनाएंगे। जहां झुग्गी है, उसी इलाके में मकान दिए जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.