Breaking News

पटना में महिला के साथ गैं’गरे’प, नौकरी दिलाने के नाम पर खाली मकान में ले गए

पटना के खगौल क्षेत्र में एक महिला के साथ नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन युवकों ने गैंग रेप किया। महिला के शोर मचाने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। एक महिला दल्लू चौक के नजदीक फल बेचने का काम करती है

पति के बीमार रहने के कारण और फल के कमाई से घर की खर्च पूरा नहीं होने के कारण पिछले कई दिनों से वह काफी परेशान थी। इस बीच शुक्रवार को उसके दुकान पर पवन कुमार( पालीगंज), मनोज कुमार (दानापुर) एवं पप्पू (भोजपुर निवासी) तीनों ऑटो चालक महिला को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर कोतमा स्थित एक मकान में ले गए। जहां तीनों ने मिलकर बारी बारी पीड़िता के साथ गैंग रेप किया।

इस दौरान महिला के शोर शराबा मचाने के बाद वहां आसपास के लोग जमा हो गए । स्थानीय लोगों के जमा होते हैं तीनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। इस बीच लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। स्थानीय लोगों द्वारा खगोल थाने को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची खबर पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के लिखित आवेदन के बाद पुलिस ने शनिवार को महिला का 164 का बयान न्यायालय में दर्ज कराया है। इस मामला को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है । थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.