इवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि एसोसिएशन से जुड़े बिहार के सभी 25000 प्राइवेट स्कूल के संचालकों से आग्रह किया है कि समय से पूर्व भीषण गर्मी के आगमन और प्रकोप को देखते हुए निजी विद्यालय के संचालन के समय में बदलाव किया जाए।
ताकि छात्र-छात्राओं को परेशानी न हो
उन्होंने कहा कि सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक ही स्कूल का संचालन किया जाए ताकि छात्र-छात्राओं को कड़ी धूप व गर्मी के कारण किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है। इसलिए 6:30 से 11:30 की समय सीमा बच्चों के पठन-पाठन के लिए ठीक है।
कई जिलों में धूप निकलने से पहले वातावरण में बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी कर लेंगे। इसके बाद समय रहते बच्चे अपने घरों को वापस हो जा सकेंगे। बिहार के कई जिलों में तापमान 45 के आसपास हो जा रहा है। इससे बच्चे काफी परेशानी में है और बीमार पड़ जा रहे हैं।



Leave a Reply