पुलवामा ह’मले के एक साल बीत गए। श’हीद महेश कुमार यादव के घर परिवार को अब तक सुविधाएं नहीं मिलीं। श’हीद की पत्नी संजू देवी का कहना है कि शासन-प्रशासन की ओर से इस परिवार को कोई सुधि नहीं ली गई। शहीद की पत्नी ने बताया कि राजनेताओं, शासन तथा प्रशासन द्वारा किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए। नेताओं, शासन तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा डेढ़ एकड़ जमीन देने का वादा किया गया था, लेकिन करीब 11 माह गुजरने के बाद भी जमीन का कोई कागज हमें नहीं मिला। घर तक पहुंचने के लिए सड़क तो मिली लेकिन बड़ी बड़ी गिट्टियां बिछाकर मार्ग अधूरा छोड़ दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने शौ’चालय, सोलर लाइट और शहीद गेट तथा बच्चों की पढ़ाई कराने का वादा किया था, लेकिन अब तक किसी भी वादे के पूरे होने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

स्वयं के खर्च पर दोनों बेटे को पढ़ा रहीं: शहीद के दोनों बच्चे स्कूल जाते हैं। शही’द की पत्नी संजू देवी ने बताया कि दोनों बेटों समर और साहिल को वह अपने खर्चे पर पास के ही एक विद्यालय में पढ़ाती है।
स्कूली बच्चों का आयोजन नहीं: श’हीद के भाई अमरेश ने बताया कि वार्षिकी पर किसी तरह के सांस्कृतिक आयोजन नहीं होंगे। बताया कि गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने 14 फरवरी को पुलवामा अ’टैक पर बच्चों से एक कार्यक्रम कराने की पेशकश की थी, लेकिन हमने ऐसा कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने को मना कर दिया।
मां-बाप को नहीं मिल रही पेंशन: शहीद के बुजुर्ग माता शांति देवी व पिता राजकुमार यादव को पेंशन 11 माह बीत जाने पर अभी तक नहीं मिल रही है। पेंशन नही मिलने से शहीद के बुजुर्ग भुखम’री के कगार पर पहुंच गए है। इससे दि’क्कत हो रही है।
भाई को नहीं मिली नौकरी: प्रशासन के नुमाइंदों ने शहीद महेश कुमार छोटे भाई अमरेश कुमार की नौकरी के कागजात को तो कई बार लिया लेकिन बार बार बहाना बनाकर टालते रहते हैं।
श’हीद की मां शांति देवी ने कहा-पूरे नहीं हुए वादे
शहीद महेश कुमार की मां शांति देवी ने बताया कि प्रशासन व राजनेताओं के तरफ से गांव के प्रवेश द्वार पर शहीद का गेट, गांव में स्कूल एवं चिकित्सा सेवा देने का वादा तो किया गया लेकिन अब तक एक भी वादा पूरा नहीं हो पाया है।

पुलिस प्रशासन शहीद महेश को देगा श्र’द्धांजलि
एक साल पहले 14 फरवरी 2019 को पुलवामा ह’मले में श’हीद सीआरपीएफ के जवान के घर मेजा के टूड़ीहार बदल का पुरवा में वार्षिकी का आयोजन किया गया है। परिजन पहले श्राद्ध, पिंडदान करेंगे फिर श्रद्धाजंलि सभा होगी। श्रद्धाजंलि सभा में डीआईजी और डीएम सहित कई अफसर, समाजसेवी व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। बुधवार को हिन्दुस्तान प्रतिनिधि उरुवा टुड़ीहार बदल का पुरवा स्थित शहीद महेश कुमार के घर पहुंचा तो शहीद की पत्नी संजू देवी, दो बेटों समर, साहिल और शहीद की मां शांति देवी, भाई अमरेश कुमार मिले। पिता राजकुमार यादव, बहन संजना किसी काम से बाहर गए थे। पुलवामा अटैक की घ’टना को याद कर शहीद महेश कुमार के परिजन सिहर उठते हैं। जवान बेटे के श’हीद हो जाने का गम 11 माह बीत जाने पर भी ताजा हो उठता है। पिता राजकुमार सहित मां शांति देवी, भाई अमरेश कुमार और बहन संजना सहित परिवार के अन्य लोगों ने हिन्दुस्तान का आभार जताया। कहा कि हमले के दिन रात्रि 11 बजे बारिश के दौरान हिन्दुस्तान अखबार के प्रतिनिधि ने हमारे घर पहुंचे थे। बेटे के शहीद होने की जानकारी दी थी। उसका हम आभार प्रकट करते हैं।
Share this post:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email



Leave a Reply