Breaking News

बिहार : खेत से दूसरी बार मिला शिवलिंग, उमड़ पड़ी ग्रामीणों की भीड़, पूजा के साथ गूंजा हर-हर महादेव

बेगूसराय के बरदाहा बथनाहा बहियार में एक साल बाद फिर से एक खेत आकर्षण का केंद्र बन गया है। लोग यहां पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंच रहे हैं और हर-हर महादेव के नारा लगा रहे हैं। दरअसल, इस खेत में शिवलिंग मिलने के बाद से आसपास के लोग यहां पहुंच रहे हैं। एक साल पहले भी इसी खेत से एक और शिवलिंग मिल चुका है। फिलहाल खेत मालिक ने शिवलिंग को अपने घर पर स्थापित कर दिया है।

खेत में मिला जमीन में दबा शिवलिंग।

खेत में मिला जमीन में दबा शिवलिंग।

यह खेत बरदाहा निवासी राजाराम शर्मा की है। यहां मक्के की खेती की जा रही है। राजाराम के बताया- ‘मक्के की खेत की सिंचाई के बाद शनिवार को उनकी पत्नी कीटनाशक पाउडर का छिड़काव करने गई थी। अचानक उसकी नजर खेत के बीच एक छोटे से चमकीले काले रंग के पत्थर पर पड़ी। वहां हल्की खुदाई की गई तो शिवलिंग मिला।’ इसके बाद तो गांव में इसकी चर्चा होने लगी। अमारी, बरदाहा, पतला, छौड़ाही, शाहपुर, बखड्डा सहित आसपास के लोगों का हुजूम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा।

खेत में शिवलिंग के दर्शन के लिए जुटी लोगों की भीड़।

खेत में शिवलिंग के दर्शन के लिए जुटी लोगों की भीड़।

इस बीच लोग हर-हर महादेव का नारा लगाते हुए अगरबत्ती, बेलपत्र, फूल-माला लेकर पूजा-अर्चना में जुट गए। मौके पर जुटे कुछ लोग बाबा भोलेनाथ का दर्शन मात्र से चमत्कार की बात बोल रहे थे तो कुछ लोग शरारती तत्व द्वारा जानबूझकर भू-स्वामी को परेशान करने के लिए शिवलिंग को गड्ढा खोदकर खेत में रख देने का कयास लगा रहे थे। शिवलिंग भी नया है। हालांकि भूस्वामी ने किसी से जमीन विवाद अथवा आपसी रंजिश की बात से इंकार किया है। राजाराम के अनुसार, एक वर्ष पूर्व भी इसी खेत से एक शिवलिंग और इन्हें मिल चुका है।

लोगों ने खेत में शिवलिंग की पूजा अर्चना की और हर-हर महादेव का नारा लगाया।

लोगों ने खेत में शिवलिंग की पूजा अर्चना की और हर-हर महादेव का नारा लगाया।

इसी तरह पिछले माह बक्सर के गिरिधर बराव गांव का एक खेत रातों रात तब सुर्खियों में आ गया था, जब वहां खुदाई के दौरान तीन सोने के सिक्के मिले थे। खेत से सोना निकालने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने खेत की घेराबंदी कर दी और सिक्कों को जब्त कर लिया। पुरातत्व विभाग की टीम यहां पहुंची और खुदाई की गई तो पौरााणिक बेलनाकार पत्थर मिला था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.