अमर को ढ़ाई साल के लिए मौका दीजिए ये 10 साल के बराबर काम करेंगे; तेजस्वी यादव
दीपक कुमार
मुजफ्फरपुर। बोचहां उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अंतिम चरण में हैं,प्रचार प्रसार का शोर आज शाम में थम जाएगा। ऐसे में सभी बड़े नेता लगातार बोचहां में कैंपेनिंग कर रहे है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी रविवार को बोचहां में राजद प्रत्याशी अमर पासवान के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. बता दें कि 12 अप्रैल को मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. बोचहां सीट पर बीजेपी और आरजेडी के बीच सीधी लड़ाई है. वहीं, वीआईपी भी अपनी इस वर्तमान सीट पर जोर आजमाइश कर रही है।मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड के सरफुद्दीनपुर हाईस्कूल स्कूल मैदान में भीषण गर्मी के बीच तेजस्वी की सभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. इस दौरान तेजस्वी ने सरकार पर जमकर प्रहार किया. तेजस्वी ने महंगाई और रोजगार को लेकर सरकार को घेरा. साथ ही सीएम पर हुए हमले को लेकर भी तेजस्वी ने कहा कि सीएम के घर में घुसकर घुसा मारा जा रहा है, बिहार में क्राइम चरम पर है. तेजस्वी ने राजद प्रत्याशी अमर पासवान के लिए जनता से अपील करते हुए कहा कि इन्हें ढाई साल के लिए मौका दीजिए ये 10 साल के बराबर काम करेंगे।



Leave a Reply