इंदुरीकर महाराज. जाने-माने मराठी कीर्तनकार हैं. भजन गाते हैं. धर्म से जुड़े हुए उपदेश देते हैं. इस वक्त सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें वो लड़का पैदा करने की ट्रिक बताते नज़र आ रहे हैं. उनके मुताबिक ईवन तारीख पर इंटरकोर्स करने से लड़का पैदा होता है. महाराष्ट्र के अहमदनगर ज़िले में इंदुरीकर महाराज उपदेश देने गए थे. वहीं उन्होंने ये बात कही. उन्होंने कहा,‘अगर ईवन तारीख (सम तारीख- 2,4,6,8…) किसी औरत से इंटरकोर्स (सेक्स) किया जाए, तो लड़का पैदा होता है और अगर ऑड तारीखों पर (1,3,5,7…) में इंटरकोर्स हो, तो लड़की पैदा होती है. अगर इंटरकोर्स अशुभ समय में हो तो जो बच्चा पैदा होगा, वो परिवार की बदनामी करने का काम करेगा.’ इसके अलावा उन्होंने इंटरकोर्स की टाइमिंग पर भी बात की. उनके मुताबिक अगर सही टाइमिंग चूक गए तो क्वालिटी खराब होगी.

न्यूज़ टुडे 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिवेंशन ऑफ द प्री-कॉन्सेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक (PCPNDT) एक्ट के तहत इंदुरीकर को नोटिस भेज दिया गया है.इंदुरीकर महाराज की एक पहचान ये भी है कि उनका एक मीम वीडियो भी महाराष्ट्र चुनाव के वक्त काफी वायरल हुआ था. दरअसल, राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने चुनावी अभियान के वक्त कहा था, ‘मैं फिर आऊंगा, मैं फिर आऊंगा, मैं फिर आऊंगा’. उनके इस वीडियो में इंदुरीकर का एक वीडियो जोड़ दिया गया. जिसमें वो कह रहे थे, ‘आओ-आओ, हमारी छाती पर बैठो’. ये वीडियो काफी वायरल हुआ था.





Leave a Reply