उप चुनाव में बोचहां से जीतेगा अमर पासवान: तेजस्वी यादव
दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर।दलों के लिए नाक की लड़ाई बने बोचहां (सुरक्षित) उपचुनाव के लिए अब एक सप्ताह का ही समय बचा रह गया है। स्थानीय प्राधिकारी से विधान परिषद चुनाव खत्म होने के बाद अब फोकस इसी चुनाव पर है।जिले के मुसहरी प्रखंड के रोहुआ हाईस्कूल के मैदान बोचहां उप चुनाव को लेकर राजद के उम्मीदवार अमर पासवान के समर्थन में जनताओ को संबोधित करने पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहां कि बोचहां से अमर पासवान ही जीतेगा। इसके लिए जनताओ का अपार समर्थन देखने को मिल रहा है। बताया कि देखिए बोचहां कि जनता इस बार बदलाव की मुंड में दिख रही है। यहां से राजद के उम्मीदवार अमर पासवान का जीत पूरी तरह से तय माना जाता है। उनहोंने जनताओ से आग्रह करते हुए कहां कि 12 अप्रैल को बोचहां विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होना हैं। सब लोग एकजुट होकर एक नः पर लालटेन छाप पर बटन दबाकर अपने प्रत्याशी को जिताऐंगे।इस दौरान सभा को राजद विधायक मुन्ना यादव, गायघाट विधायक निरंजन राय, काटी विधायक इसराईल मंसुरी, जिले के एमएलसी प्रत्याशी शंभु कुमार, आपदा प्रबंधन के जिला महासचिव आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा ने संबोधित किया।



Leave a Reply