Breaking News

समस्तीपुर में 12 साल के बच्चे की डूबकर मौ’त

समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को रेबड़ा पंचायत अंर्तगत गोटियाही गांव में तालाब में स्नान करने के दौरान एक बालक की मौत पानी में डूबने से हो गई। मृतक की पहचान जगदेव सहनी के पुत्र विकास कुमार (12 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

बताया जाता है कि विकास विद्यालय से पढ़कर घर पहुंचा। खाना खाने के बाद दोपहर में करीब 2 बजे अपने अन्य साथियों के साथ घर के बगल के ही तालाब में स्नान करने पहुंच गया। वहां गहरे पानी में पैर फिसलने से विकास की मौत डूबने से हो गई। घटना देख साथियों ने शोर मचाया। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत बाद विकास के शव को पानी से बाहर निकाला गया।

इधर, घटना से मर्माहत परिजनों के रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंचे जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, मुखिया सरिता देवी, सरपंच फूल कुमारी, रविन्द्र कुमार राय, अशोक कुमार राय, डॉ लाल बाबू, शिक्षक कैलाश सहनी, वार्ड सदस्य सूरज साहनी, पूर्व मुखिया अरुण कुमार महतो, सुरेंद्र राय आदि ने घटना पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही आपदा की स्थिति में सरकार से मिलने वाली लाभ देने की मांग अंचलाधिकारी से की हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.