बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 67वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा 8 मई का आयोजित होने जा रही है. पहले यह 7 मई को होनी थी लेकिन इसमें सीबीएसई परीक्षाओं की वजह से इसकी डेट एक आगे खिसकाई गई है. अब बीपीएससी 67वीं के अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है. बीपीएससी 67वीं के एडमिट कार्ड अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे.
आयोग अमूमन 10 दिन पहले परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करता है. परीक्षा का आयोजन 8 मई को होगा. बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अभ्यर्थी इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे. बीपीएससी 67वीं परीक्षा में लगभग 6 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या करीब 1.82 लाख है.
बीपीएससी की 67वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा में लगभग 6 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा में शामिल होने वाली महिला अभ्यर्थियों की संख्या करीब 1.80 लाख होगी जबकि 4 लाख से ज्यादा पुरूष अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा के केंद्र पटना, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, मुंगेर, गोपालगंज, कटिहार, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, सीवान, वैशाली व पश्चिम चंपारण में बनाये जाएंगे.
एग्जाम से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
कुल 802 पदों पर भर्ती की जाएगी.
परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी.
अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा (पीटी), मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू से होगा
पीटी परीक्षा में 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे.



Leave a Reply