Breaking News

RRR की बंपर कमाई के बाद Ram Charan ने इन 35 लोगों को बांटे 10 ग्राम के सोने के सिक्के

जब से एस एस राजामौली (SS Rajamouli) की मैग्नम ओपस बॉक्स ऑफिस (RRR Box Office Collection) पर रिलीज हुई है, तबसे रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने 10 दिन में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म हर दिन लगभग 100 करोड़ रुपए की कमाई कर रही है और इसके जरिए फिल्म के लीड स्टार राम चरण (Ram Charan) व जूनियर एनटीआर (Jr NTR) विश्व भर में सराहे जा रहे हैं. फिल्म की सक्सेज के बाद फिल्म ‘अल्लूरी सीताराम राजू’ का रोल निभाने वाले अभिनेता बहुत खुश हैं और उन्होंने ‘RRR’ की टीम के कई सदस्यों को गोल्ड क्वाइन उपहार स्वरूप भेंट किया है.

RRR की टीम में इन्हें मिला सोने का सिक्का

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम चरण ने ‘आरआरआर’ यूनिट (RRR Crew) के क्रू और अन्य सहायकों को 10-10 ग्राम सोने के सिक्के गिफ्ट में दिए हैं. अभिनेता ने मुंबई रवाना होने से पहले राजामौली निर्देशित फिल्म में काम करने वाले करीब 35 तकनीशियन्स को गोल्ड क्वाइट बांटे हैं. उपहार पाने वालों में फिल्म के निर्माण (RRR movie) के कई विभागों के प्रमुखों जैसे कैमरा सहायक (cinematography), प्रोडक्शन प्रबंधक (Production Manager) , लेखाकार (accountant), स्थिर फोटोग्राफर (stationary photographer,) निर्देशन विभाग (direction Department) और कई अन्य दूसरे विभाग शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, राम चरण टीम के क्रू मेंबर्स (RRR Team) के प्रमुखों को नाश्ते पर बुलाया और उनके बेहतर सहयोग के लिए सम्मानपूर्वक उपहार दिया है. सोने के सिक्के के एक ओर RRR और दूसरी तरफ राम चरण का नाम लिखा है जो इस फिल्म के निर्माण में योगदान देने वालों सदस्यों के लिए एक यादगार तोहफा है. अभिनेता ने एक तोला गोल्ड क्वाइन के साथ सभी को एक-एक किलो मिठाई का डिब्बा भी सौंपा है. अभिनेता की दरियादिली हमेशा ही सुर्खियों में रहती है और एक बार फिर उन्होंने फैंस का दिल जीता है.

RRR बनाने में कई हजारों लोगों का रहा योगदान

बता दें कि फिल्म की शूटिंग हैदराबाद स्थित रामूजी फिल्म सिटी के अलावा कई दूसरी जगहों पर की गई थी जिसमें बड़ी संख्या में क्रू मेंबर्स का योगदान रहा है. एक्शन ड्रामा फिल्म ने सिनेप्रेमियों को काफी इंप्रेस किया है और बाहुबली फ्रैंचाइज़ी की शानदार सफलता के बाद राजामौली अब RRR के जरिए दुनियाभर में सहाहे जा रहे हैं. लेकिन इतनी बड़ी फिल्म तो बनाने के लिए किसी एक या दो की नहीं बल्कि कई हजार लोगों की मेहनत है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.