मुजफ्फरपुर के सरैया इलाके में मेंटेनेंस वर्क को लेकर आज से लेकर दो दिन तक 6-6 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए विभाग के कार्यपालक अभियंता पश्चिमी छबिन्द्र सिंह ने बताया कि वैशाली ग्रिड से बखरा सब स्टेशन तक मेंटेनेंस वर्क के कारण दोनों दिन सुबह नौ से तीन बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। कार्य संपन्न होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से जल भंडारण सहित सभी जरूरी कार्य सुबह नौ बजे तक कर लेने की सलाह दी है। इधर, शहर के जिला स्कूल फीडर में आने वाले एक दर्जन मोहल्ले में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। बताया गया कि इलाके में करीब 3 घंटे के लिए बिजली सेवा बाधित रहेगी।
इसमें मिसकॉट विधुत शक्ति उपकेंद्र के अधीन आने वाले रामबाग, शास्त्री नगर, खादी भंडार, मस्जिद चौक, पीएनटी, रामबाग चौरी, निराला नगर, पीएन सिंह गली समेत अन्य मोहल्ले में बिजली बाधित रहेगी। इस दौरान इलाके में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। बताया गया कि करीब 1 बजे के बाद बिजली पुनः बहाल कर दी जाएगी। इससे लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।



Leave a Reply