Breaking News

तेजस्वी बोले- BJP के पास कोई काबिल CM कैंडिडेट नहीं

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है बिहार में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है, उसके दो-दो उपमुख्यमंत्री हैं, केन्द्र में उनकी सरकार है लेकिन बिहार में भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद के लिए कोई काबिल नेता है ही नहीं। भाजपा ने सरेंडर कर दिया है।

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि निचले स्तर के चुनाव में राजद विचारधारा से जुड़े ज्यादातर लोग जीत कर आए हैं। इसलिए 24 सीटों पर हो रहे एमएलसी चुनाव में राजद को सबसे ज्यादी सीटें आना तय है। उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्यों से उनकी योजना सरकार ने छीन ली है और इसको लेकर सभी में काफी नाराजगी है।

मुख्यमंत्री को घूसा मार दिया जाता है और किसी अफसर पर कार्यवाही नहीं

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में हर चार घंटे पर रेप हो रहा है और हर पांच घंटे पर हत्या। कहीं कोई सुनने वाला नहीं है। खुद मुख्यमंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं। उनको कोई सिक्यूरिटी तोड़ते हुए घूसा मार देता है और किसी अफसर पर कोई कार्रवाई तक नहीं होती है। यह तो अफसरशाही है। अफसरों का मिजाज इसी वजह से बिहार में चढ़ा हुआ है। मर्डर, रेप की घटनाएं हो रही हैं और किसी अफसर पर जवाबदेही तय नहीं हो रही। अफसरों को टाइट नहीं करेंगे तो कैसे चलेगा बिहार !

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.