Breaking News

बिहार : FB पर दोस्ती कर लड़की बोली- आओ एंज्वाय करे…फिर….

फेसबुक पर एक अनजान लड़की से दोस्ती करना खगड़िया के माड़र गांव के एक युवक को महंगा पड़ गया। युवती से वीडियो कॉल पर बात करने के एवज में उसको हजारों रुपए गंवाने पड़े। युवक ने बताया, ‘लड़की अश्लील वीडियो वायरल न करने के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग कर रही थी।

शुरुआत में 71 सौ रुपए लड़की को भेज भी दिए, लेकिन लड़की बार-बार और पैसे देने के लिए धमकाती रही। ऐसे में हमने उसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ब्लॉक कर दिया और मोरकाही थाने में शिकायत की।’ फिलहाल पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच का आश्वासन दिया है।

यह है पूरा मामला

युवक ने बताया, ‘फेसबुक पर छह माह पहले एक लड़की ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। उसे एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद दोनों वीडियो कॉल पर बात करने लगे। इसमें वो एंज्वाय करने की बातें भी करती थी। इस दौरान युवती ने हमारा अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वह लगातार ब्लैकमेल करने लगी। 50 हजार रुपए की डिमांड की।’ पीड़ित ने बताया कि 71 सौ रुपए फोन पे से ट्रांसफर करने के बाद वह फिर से 21 हजार रुपए मांग रही थी। नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही है।’

वीडियो वायरल करने की दी धमकी।

वीडियो वायरल करने की दी धमकी।

जल्दी बताओ- वीडियो डिलीट करनी है या वायरल

उसने बताया, ‘चैटिंग के दौरान युवती ने कहा कि वीडियो वायरल करनी है या डिलीट, जल्दी बताओ। क्योंकि सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड हो चुकी है। एक क्लिक करते ही वीडियो देशभर में फैल जाएगी। बदनामी के डर से उसने लड़की को 25 हजार रुपए देने का ऑफर भी दिया, लेकिन वह नहीं मानी। दोनों के बीच फेसबुक पर काफी चैटिंग हुई। इसमें युवती ने अभद्रता करते हुए जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी है।’

फेसबुक बंद किया तो वॉट्सऐप पर आई

युवक ने बताया कि इससे पीछा छुड़ाने के लिए काफी प्रयास किया और फेसबुक अकाउंट को भी बंद कर दिया। इसके बाद मोबाइल नंबर के माध्यम से वॉट्सऐप पर मैसेज करने लगी। फिर वीडियो भेजकर रुपए की डिमांड करने लगी।

युवक द्वारा भेजे गए रुपए।

युवक द्वारा भेजे गए रुपए।

यू-ट्यूब साइबर क्राइम दिल्ली के नाम से मांगी रकम

युवक को यू-ट्यूब साइबर क्राइम दिल्ली के नाम से एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि यू-ट्यूब साइबर क्राइम दिल्ली से बोल रहा हूं। वीडियो के संबंध में एक शिकायत मिली है। इसमें दस साल की सजा हो सकती है। यह सुनकर युवक घबरा गया। इसके बाद युवक और फर्जी साइबर क्राइम के बीच मामले को रफा-दफा करने की बात होने लगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.