Breaking News

मुजफ्फरपुर : बेटे के प्यार में 4 साल बाद पिता-भाई को जेल, जानें मामला..

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र इलाके के एक गांव से नाबालिग के अपहरण मामले में 4 वर्ष बाद पुलिस ने आरोपी के भाई और पिता को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2018 में लड़की के परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

इसमें इलाके के युवक, उसके भाई और पिता पर बेटी के अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस एफआईआर दर्ज मामले की छानबीन में जुट गई थी। गिरफ्तार लोगों में पिता गौरीशंकर और भाई दीपनारायण हैं। दोनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उनका बेटा बाहर रहता था। लड़की खुद चली गई थी। जाने के बाद दोनों ने शादी रचा ली है। उनसे बातचीत होती है। उनका एक बच्चा भी है। बताया कि वे दिल्ली में रहते है। लेकिन कभी आता नहीं है। उन्होंने कहा कि बेटे की करतूत ने भाई और बाप को जेल भेजवा दिया।

इधर, मामले में मोतीपुर पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वही, आरोपी युवक के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस छानबीन में जुटी है। इधर, गायघाट पुलिस ने दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। दोनों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि दोनों पर पूर्व से मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शातिरों में बोचहा का अमन चौधरी व गायघाट थाना के फ़कीराडीह निवासी अरुण सहनी शामिल हैं। दोनों से पूछताछ की गई है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.