Breaking News

मुजफ्फरपुर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, CM बनने की अटकलों पर बोले- मैं जहां हूं वहीं खुश हूं,

मुजफ्फरपुर में रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री पद के तमाम अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा मैं जहां हूं खुश हूं। आज उन्होंने मुजफ्फरपुर में प्रेस वार्ता कर कहा कि बोचहां विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की विजयी रथ को कोई नहीं रोक सकता है। साथ ही बोचहां उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत के प्रति अपनी निश्चिंतता जाहिर की। पिछले दिनों चार राज्यों में हुए जीत को उन्होंने विकास के मुद्दे को कारण बताया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र को सरकार द्वारा किए गए विकास के कार्यों को देखकर ही चार राज्यों की जनता ने भाजपा को जिताया है। मुजफ्फरपुर में भी भाजपा को जीत मिलेगी। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धि को गिनवाया है। वहीं बिहार में मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने और बिहार के मुख्यमंत्री पद के दावेदार होने की चर्चा पर स्पष्ट रूप से खंडन करते हुए बताया की मैं जहां हूं वहां खुश हूं और इसको लेकर के आज इसका परिणाम देखने को मिल रहा है। इस दौरान राजद पर निशाना साधते हुए कहा की राजनीति में वह एक ऐसी पार्टी है जिसकी बुनियाद भ्रष्टाचार और परिवारवाद रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.