Breaking News

मुंगेर की बेटी का ब्यूटी कंपटीशन में जलवा, मिस एंड मिसेज इंडिया वर्ल्ड बिहार चैप्टर की फर्स्ट रनरअप बनी शिखा

ग्लोरियस ​​​​​​मिस एंड मिसेज इंडिया वर्ल्ड बिहार चैप्टर का आयोजन इस वर्ष पटना के अनिसाबाद स्थित होटल पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल में शनिवार को किया गया। इसमें मुंगेर जिले की शिखा फर्स्ट रनर अप चुनी गई जिससे जिले में खुशी की लहर है। फर्स्ट रनरअप का खिताब जीतने के बाद शिखा ने बताया कि फैशन शो कंपटीशन में 300 लड़कियों ने ऑडिशन में भाग लिया था। ऑडिशन के बाद 10 लड़कियां सेलेक्ट की गई। जिसमें मैं फर्स्ट रनर अप चुनी गई यह मेरे लिए गर्व की बात है।

कई राउंड के बाद सीता बुआ शिखा के नाम

मुंगेर जिले के सिंधिया के रहने वाले रणविजय कुमार की पुत्री मिस शिखा ग्लोरियस मिस एंड मिसेज इंडिया वर्ल्ड बिहार चैप्टर की फर्स्ट रनर अप बनी। शिखा ने बताया कि प्रतियोगिता का टैलेंट राउंड 31 मार्च को हुआ था। 1 अप्रैल को फोटोशूट कंपटीशन हुआ था। 2 अप्रैल को फिनाले पटना में हुआ जिसमें तीन राउंड था। फर्स्ट राउंड वेस्टर्न वेयर कॉकटेल पार्टी गाउन, सेकंड राउंड ट्रेडिशनल ड्रेस फ्रॉम एवरी स्टेट तथा थर्ड राउंड एथिनिक दुल्हन के ड्रेस में थी।

मुंगेर की शिखा बनी फर्स्ट रनर अप

रणविजय कुमार और संयुक्ता देवी की पुत्री शिखा फैशन डिजाइन में स्नातक एफडीडीआई नोएडा से की है। उनकी प्राथमिक शिक्षा मुंगेर जिले के लिटिल एंजेल स्कूल से तथा सेकेंडरी शिक्षा नेटरोडम एकेडमी में हुआ था। बचपन से ही मॉडलिंग,फैशन का शौक था। इनके पिता रणविजय अपनी बेटी के कामयाबी पर खुश है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी ने आज पूरे बिहार का मान बढ़ाया है ।

निर्णायक में ग्लोरियस के डायरेक्टर अंजू कुमारी, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर प्रशांत कुमार, सेलिब्रिटी जज उल्का गुप्ता, सेलिब्रिटी जज अविनाश कुमार थे। मुंगेर में खूबसूरती के जलवे दिखाने में हाल में सनाया यादव का भी नाम आया था। इसके अलावा जमालपुर की गुणोफर मुकीम तथा नेहा गुप्ता भी अपना फैशन में जलवे बिखेर कर जिले एवं राज्य का नाम रोशन कर चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.