Breaking News

मजदूर का बेटा बना सेकंड टॉपर, बोला- मुझे पढ़ाने के लिए पिता कंधे पर बोरी ढो रहे हैं, अब मैं IAS बनूंगा…

बिहार बोर्ड ने 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) कार्यालय में गुरुवार को शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रिजल्ट जारी किया। इस बार 79.88 % परीक्षार्थी पास हुए हैं। परीक्षा में 16.11 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, इनमें से 12.86 लाख विद्यार्थी सफल हुए हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल 1.71 % ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए हैं। औरंगाबाद की रामायणी रॉय 487 अंकों के साथ स्टेट टॉपर बनी हैं।

वहीं, 486 अंक लाकर नवादा की सानिया कुमारी और मधुबनी के विवेक कुमार ठाकुर दूसरे स्थान पर हैं। 485 अंकों के साथ औरंगाबाद की प्रज्ञा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। सानिया के पिता मिठाई की दुकान चलाते हैं। सानिया ने बताया, ‘पिता उदय प्रसाद रजौली में मिठाई की दुकान चलाते हैं। उसे पूरी उम्मीद थी कि वो परीक्षा में बेहतर करेंगी। चार भाई-बहनों में सबसे छोटी सानिया की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।’

खास बात है कि विवेक मधुबनी की सिधपा पंचायत के बोन टोल निवासी श्याम सुंदर ठाकुर का दूसरा बेटा है। वह दो भाई-दो बहन है। पिता श्याम सुंदर ठाकुर दिल्ली में ही मजदूरी करते हैं। उनके बड़े भाई दीपक कुमार ठाकुर दिल्ली में ही एक डेंटल डॉक्टर के यहां काम करते हैं। उसने बताया, ‘भाई और पिता पढ़ाई के लिए बराबर पैसा भेजते हैं। ताकि मैं मन लगाकर पढ़ाई कर संकू और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर संकू। हमारी तमन्ना IAS अफसर बनने की है।’

34 दिन में जारी हुआ रिजल्ट

इस बार परीक्षा के 34 दिन के भीतर मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच हुई थी। 25 फरवरी से ही कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया था। ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के आंसर 8 मार्च को जारी किए गए थे। छात्रों को 11 मार्च तक आपत्तियों के लिए मौका दिया गया था। मैथ्स का पेपर मोतिहारी में लीक हो जाने के कारण यहां के 25 परीक्षा केंद्रों पर 24 मार्च को गणित की दोबारा से परीक्षा हुई। इसके कारण रिजल्ट में भी देरी हुई। छात्र biharboardonline.com व biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

487 अंकों के साथ स्टेट टॉपर बनीं रामायणी राॅय।

487 अंकों के साथ स्टेट टॉपर बनीं रामायणी राॅय।

486 अंक लाकर सानिया कुमारी बनीं सेकंड टॉपर।

486 अंक लाकर सानिया कुमारी बनीं सेकंड टॉपर।

483 अंक लाकर भोजपुर के अनुराग कुमार बने पांचवें टॉपर।

483 अंक लाकर भोजपुर के अनुराग कुमार बने पांचवें टॉपर।

बता दें, 2021 में 78.17% स्टूडेंट्स पास हुए थे। 2020 में 80.59 % और 2019 में 80.73% स्टूडेंट्स इस परीक्षा में पास हुए थे। बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने कहा कि उच्च तकनीक से कड़ाई के साथ कॉपी जांच की गई है और रिकॉर्ड समय में रिजल्ट दिया गया है। 10 प्रश्न पत्र सेट तैयार किए गए थे।

टाॅप-10 में 47 स्टूडेंट्स

इस साल 10वीं के रिजल्ट में टॉप-10 में 47 बच्चे शामिल हैं। खास बात है कि इस बार भी टॉप-10 में 5 स्टूडेंट्स टॉपर्स फैक्ट्री के नाम से मशहूर सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के हैं। यानी इस साल भी उसका जलवा बरकरार है। CM नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस स्कूल का 2015 से मैट्रिक परीक्षा में दबदबा बना हुआ है। 2015 के मैट्रिक परीक्षा में 30 छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई थी, 2016 में 42 छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में टॉप-10 में स्थान पक्का किया था। 2019 में 16 और 2020 में 6 छात्र टॉप-10 में शामिल हुए थे, जबकि 2021 में भी 13 छात्र टॉप-10 में शामिल हुए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.