Breaking News

सीतामढ़ी के बाजपट्टी में 6 दिनों तक बिजली बाधित

सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र बरी फुलवरिया एग्रीकल्चर फीडर के जुड़े बाजीतपुर, बनतारा, महामदा, और पटदौरा, रायपुर, कंचनपुर और बड़ी फुलवरिया गांव में 30 और 31 मार्च और 1, 2, 3, 4 अप्रैल तक सुबह 9:15 बजे से संध्या 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 6 दिन तक बिजली आपूर्ति पर व्यापक असर पड़ेगा।

उक्त ग्रिड ट्रांसमिशन लाइन में 132 KVA क्षमता का कंडक्टर (तार) बदलने का चल रहा कार्य इसकी वजह है। पांच दिन फीडर क्षेत्र में घंटों आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने आपूर्ति बाधित होने के समय का निर्धारण कर दिया है। सुबह 9.30 बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। 6 दिन आपूर्ति बंद की स्थिति यही होगी।

उमस भरी गर्मी में बढ़ाएगी परेशानी

तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में उक्त फीडर में निर्धारित समय तक आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ताओं की परेशानी काफी बढ़ जाएगी। उमस भरी गर्मी में आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि जिले के तापमान में काफी उतार चढ़ाव जारी है। आज बुधवार को 37 सेल्सियस तापमान है। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता कुणाल कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में आपूर्ति बेहतर करने की विभाग की योजना है। कार्य पूरा होने के बाद इससे आसपास के क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति आसानी से होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.