Breaking News

विधानसभा में श’राबबंदी संशोधन विधेयक पास : बिहार में पहली बार श’राब पीकर पकड़े जाने पर लगेगा सिर्फ जु’र्माना

बिहार विधानसभा में बुधवार को मद्य निषेध और उत्पाद संशोधन विधेयक-2022 पास हो गया। यानी अब पहली बार शराब पीकर पकड़े जाने पर जुर्माना देकर छूट सकते हैं। जुर्माना नहीं देने पर एक महीने की जेल होगी।

बता दें, विधेयक को बिहार सरकार ने पहले से तैयार कर लिया था। हंगामा होने और इसको लेकर एक मत बनाने को लेकर इसे बजट सत्र के अंतिम एक दिन पेश किया गया। हालांकि, बिहार सरकार की कैबिनेट से इसको पहले ही मंजूरी मिल गई थी।

सुप्रीम कोर्ट की सलाह के बाद बिहार सरकार ने शराबबंदी कानून में संशोधन की तैयारी की थी। इस संशोधन विधेयक पर हंगामा ना हो इसको लेकर सभी विधायकों को संशोधन की एक-एक प्रति पहले ही पढ़ने के लिए दी जा चुकी थी। बिहार सरकार की शराबबंदी कानून को लेकर हो रही फजीहत के बाद ये फैसला लिया गया है।

आइए जानते हैं, बिहार सरकार ने सदन में क्या संशोधन विधेयक किया

  • नजदीकी कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा
  • जुर्माना देकर छूट सकता है पकड़ा गया आरोपी
  • जुर्माना नहीं देने पर एक महीने की सजा हो सकती है
  • बार-बार पकड़े जाने पर जेल और जुर्माना दोनों होगा
  • जुर्माने की राशि राज्य सरकार तय करेगी
  • पुलिस को मजिस्ट्रेट के सामने जब्त सामान नहीं पेश करना होगा
  • पुलिस पदाधिकारी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पेश कर सकते हैं
  • नमूना सुरक्षित रखकर जब्त सामान को नष्ट किया जा सकेगा
  • इसके लिए परिवहन की चुनौती और भूभाग की समस्या दिखाना होगा
  • डीएम के आदेश तक जब्त वस्तुओं को सुरक्षित रखना जरूरी नहीं
  • मामले की सुनवाई एक साल के अंदर पूरी करनी होगी
  • धारा-37 में सजा पूरा कर चुका आरोपी जेल से छूट जाएगा
  • तलाशी, जब्ती, शराब नष्ट करने को लेकर है विशेष नियम

योगी को बना दीजिए बिहार का सीएम: राबड़ी देवी

विधानसभा की सुबह कार्यवाही शुरू होते ही कानून व्यवस्था और शराबबंदी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना में लगातार हो रही हत्या पर कहा कि सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल खराब है। सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल पा रहा है और हालात बिहार के काफी खराब है। कोई सुरक्षित नहीं है और बिहार की हालत काफी खराब है। कोई भी सुरक्षित नहीं है।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्य में योगी मॉडल लागू किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि कौन रोक रखा है, योगी को बिहार का मुख्यमंत्री बना दीजिए और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दीजिए।

इधर, AIMIM के विधायक अख्तरूल ईमान को चलते सत्र के दौरान सदन से मार्शल द्वारा बाहर कर दिया गया, जब वो अपने क्षेत्र से जुड़े एक बांध का मामला उठा रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष ने इनके रवैये से खफा होकर उन्हें मार्शल द्वारा सदन से बाहर करने का आदेश दिए और फिर उन्हें बाहर कर दिया गया। इधर इस कार्रवाई से खफा होकर अख्तरूल ईमान विधानसभा गेट के समीप धरना पर बैठ गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.