Breaking NewsDELHIElection

Delhi Results 2020: मतगणना से पहले मनोज तिवारी का दावा- ‘हम 55 सीटें जीत जाएं तो है’रानी नहीं’

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतों की गिनता शूरू हो जाएगी। ऐसे में चुनाव नेताओं और उम्मीदवारों के बयान भी आना शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि मैं नर्वस नहीं हूं। मुझे भरोसा है कि बीजेपी के लिए आज का दिन अच्छा होगा। हम आज दिल्ली की सत्ता में आ रहे हैं। अगर हम 55 सीटें जीत जाएं तो है’रानी की बात नहीं। मनोज तिवारी इससे पहले भी कई बार दिल्ली में बीजेपी की जीत का दावा कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने ट्वीट किया था कि ये सभी एग्ज़िट पोल होंगे fail.. मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा.. भाजपा दिल्ली में ४८ सीट ले कर सरकार बनायेगी .. कृपया EVM को दो’ष देने का अभी से बहाना ना ढूंढे।

बता दें कि दिल्ली चुनाव की मतगणना शुरू होने के साथ ही रुझान आना शुरू हो जाएंगे। हालांकि वोटिंग खत्म होने के बाद शनिवार शाम आए एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। लेकिन बीजेपी ने जीत का दावा किया है। एग्जिट पोल देखकर उत्साहित आम आदमी पार्टी अपने पिछले चुनाव के नतीजों को दोहराना चाहेगी। वहीं, बीजेपी दो दशक से ज्यादा समय बाद सत्ता में वापसी की राह देख रही हैं। वहीं, कांग्रेस भी वापसी की कोशिश में है। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिली थीं। तीन सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।

कांग्रेस को एक भी सीट हासिल नहीं हुई थी।गौरतलब है कि 8 फरवरी को मतदान में 62.59 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह 2015 के आंकड़े से 5 प्रतिशत कम है। इस चुनाव में 1.47 करोड़ वोटर्स थे, जिसमें से 66.8 लाख महिलाएं और 81.05 लाख पुरुष मतदाता थे। इसके अलावा 869 थर्ड जेंडर वोटर्स थे। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर कुल 672 उम्मीदवार चुनाव में उतरे हैं जिनमें 593 पुरूष उम्मीदवारों और 79 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। इन 70 सीटों में 12 सीटें एससी के लिए आरक्षित थीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.