Breaking News

मुजफ्फरपुर में चोरों ने 4 घरों को बनाया निशाना:जेवर समेत 5 लाख की संपत्ति ले उड़े बदमाश

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना बैजनाथ गांव में बेखौफ चोरों ने मंगलवार देर रात करीब 4 घरों को अपना निशाना बनाया है। चोर चोरी गए लेकिन घर के भीतर सोये लोगों को भनक भी नहीं लगी। मामले की जानकारी बुधवार को हुई। मामले की जानकारी मनियारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची मनियारी पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की।

मामले को लेकर गांव के मुखिया देवेंद्र मांझी ने बताया कि बीते रात करीब 2 बजे के बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान नकद समेत करीब 5 लाख की संपत्ति चोर ले उड़े। घटना को लेकर पीड़ित इबादा खातून ने बताया कि 5 हजार नकद और करीब 20 हजार के जेवर चोर लेकर निकल गए। वहीं सकीला खातून ने बताया कि करीब 40 हजार से अधिक के जेवर थे। जिसे चोरों ने चोरी कर लिए। अन्य घरों से 3 लाख की संपत्ति पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया गया कि जब लोगो की नींद खुली तो सबके होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा पड़ा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.