Breaking News

UP : 24 जिलों में लीक हुआ अंग्रेजी का पेपर, परीक्षा निरस्त

नई दिल्ली. यूपी में फिर एक पेपर लीक हुआ है. और इस बार पेपर 12वीं बोर्ड परीक्षा का हुआ है. ANI के मुताबिक यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा का इंग्लिश का पेपर 24 जिलों में लीक हुआ है. पेपर लीक के चलते आज यानी बुधवार को दोपहर 2 बजे से होने वाली परीक्षा को 24 जिलों में रद्द किया गया है. यानी इन 24 जिलों में इंग्लिश सब्जेक्ट की परीक्षा आज नहीं होगी. जिन जिलों में परीक्षा रद्द हुई है, उनमें- आगरा, एटा, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोंडा, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा, अंबेडकरनगर और गोरखपुर शामिल हैं.विज्ञापन

आजमगढ़ के डीआईओएस प्रवीण कुमार उपाध्याय ने बताया कि एक ही कोड का प्रश्न पत्र होने की वजह से परीक्षा रद्द हुई है. उन्होंने कहा कि परीक्षा की अगली तिथि बहुत जल्द जारी होगी.

English Board Paper

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.