Breaking News

बिहार का किसान स्ट्रॉबैरी से कमा रहा 6 लाख सालाना, जानें…

जमुई के खैरा प्रखंड के सिंगारपुर गांव के रहने वाले किसान पंकज साह नया प्रयोग कर स्ट्राबैरी की खेती कर रहे हैं। उन्होंने अपने एक एकड़ खेत में स्ट्राबैरी के पौधे लगाए हैं। इसमें भरपूर मात्रा में स्ट्राबैरी का फल प्राप्त हो रहा है। वह अपने खेतों में उगाए स्ट्रॉबैरी से रोजाना तीन से 3-4 हजार का मुनाफा कमा रहे हैं।

स्ट्राबैरी उगाने वाले किसान पंकज साह ने बताया कि 2 साल पहले थोड़े से खेत में स्ट्राबैरी की खेती शुरू किया। उस समय थोड़े से जगह में मुनाफा काफी ज्यादा हुआ, जिससे हौसला बढ़ा। आज एक एकड़ खेत में स्ट्रॉबैरी की खेती कर रहा हूं। इससे एक सीजन में 5-6 लाख रुपए की आमदनी हो रही है। स्ट्रॉबैरी की खेती से मेरी आर्थिक स्थिति पहले से बहुत ज्यादा बेहतर हो गई है। पंकज स्ट्रॉबेरी की फसल को जमुई के स्थानीय बाजार समेत पड़ोसी राज्य झारखंड के देवघर तक बेच रहे हैं।

पंकज ने खेती की ट्रेनिंग भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पलामू से लिया है। जो फसल हिल स्टेशनों और ठंडी जगहों पर होती है, उस स्ट्राबैरी की खेती को जमुई में होता देख क्षेत्र के किसान पंकज की सराहना करते नहीं थकते हैं। आज वो इलाके में दूसरे किसानों के लिए मिसाल कायम कर रहे हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.