Breaking News

बिहार : मिड-डे मील में मिली म’री हुई छिपकली

छपरा शहर से सटे तेलपा के एक सरकारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन में मरी हुई छिपकली मिली है। खाना खिलाने के दौरान एक बच्ची की थाली में जैसे ही सब्जी डाली गई, उसमें छिपकली देख सभी भयभीत हो गए। हालांकि इसके पहले 20 बच्चे खाना खा चुके थे।

थोड़ी देर बाद खाना खा चुके बच्चों को उल्टी होने लगी। उल्टी कर रहे बच्चों को चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। मामला हवाईअड्डा इलाके के पास के चंद्रशेखर आजाद मध्य विद्यालय का है।

जानकारी मिलते ही सभी छात्रों के परिजन विद्यालय में जमा हो गए। कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। छिपकली मिलने के पूर्व कई शिक्षक और छात्र भोजन कर चुके थे। जिन्हें उल्टी की परेशानी हुई, जिसके बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। फिर मेडिकल टीम भेजकर सभी छात्रों का मेडिकल चेकअप कराया गया है।

स्कूल में हुआ बच्चों का मेडिकल चेकअप।

स्कूल में हुआ बच्चों का मेडिकल चेकअप।

जानकारी मिलते लगी बच्चों के परिजनों की भीड़।

जानकारी मिलते लगी बच्चों के परिजनों की भीड़।

एनजीओ के सेंट्रल किचेन से पहुंचाया जाता है खाना
प्रधानाध्यापक ने बताया कि कोरोना काल के बाद विद्यालय खुलने पर एक संस्था द्वारा सभी विद्यालयों को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सेंट्रल किचेन के माध्यम से आने वाले भोजन में छिपकली मिली है, जिससे विद्यालय के छात्र और शिक्षक भयभीत हैं। फ़िलहाल मेडिकल टीम आकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.