Breaking News

वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में सड़क पार करता दिखा विशालकाय अजगर

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में विशालकाय अजगर सड़क पार करता दिखा है. सोमवार की देर रात इस अजगर को यहां के गोलचौक से छाता चौक होते हुए हॉस्पिटल कॉलोनी के बीच मनोविनोद स्थल के सामने मुख्य सड़क को पार कर जंगल में जाते हुए देखा गया.

यह सड़क वीटीआर (VTR) के बीच से होकर गुजरती है. इतने बड़े आकार के अजगर को देखकर लोग हैरान हैं. स्थानीय लोगों का मानें तो यहां पहले कभी इतना बड़ा अजगर देखने को नहीं मिला था.

अजगर को सड़क पार करते हुए कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है. विडियो देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि अजगर की लंबाई करीब 20 से 22 फीट है. साथ ही इसका वजन भी काफी ज्यादा लग रहा है. वीडियो में अजगर सड़क पार करता नजर आ रहा है जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं.

अगर आप वाल्मीकिनगर घूमने के लिए आ रहे हैं तो रात में सावधानी बरतते हुए सड़कों पर निकलें. क्योंकि वाल्मीकिनगर में जैसे-जैसे रात का अंधेरा होने लगता है वैसे-वैसे वन्यजीवों का सड़कों पर विचरण शुरू हो जाता है. हालांकि खुले में जंगली जीवों के विचरणे का दृश्य काफी मनोरम दिखता है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.