Breaking News

मुजफ्फरपुर में गैस गोदाम से 82 सिलेंडर चो’री

मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, जिले के औराई थाना क्षेत्र के राजखण्ड कोरियाही स्तिथ एक गैस गोदाम को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने गोदाम से 82 गैस भरे सिलिंडर की चोरी कर ली है। हालांकि, इस दौरान चोरी की पूरी वारदात गोदाम में लगे CCTV में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इधर, सिलिंडर चोरी होने की सूचना पर गोदाम मालिक अश्विनी कुमार मौके पर छानबीन की तो पता चला कि गोदाम से 82 सिलेंडर चोरी कर ली गई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगो की मौके पर भीड़ जुट गई। वहीं गोदाम मालिक ने मामले की सूचना औराई थाने की पुलिस को जानकारी दी। घटना की सूचना पर पहुंची औराई पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। इस दौरान गोदाम में लगे सीसीटीवी को पुलिस ने खंगाला है। बताया जाता है कि इसमें कुछ चोर दिखे है। जिसकी पहचान करने की कवायद में पुलिस जुट गई है।

इधर, घटना को लेकर गोदाम मालिक ने औराई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घटना देर रात 1 बजे के बाद की है। सुबह में उन्हें घटना की जानकारी मिली। जानकारी पर जब वह गोदाम पर पहुंचे तो देखे की 82 सिलिंडर चोरी कर लिया गया है। जब सीसीटीवी खंगाला तो उसमें शातिर दिखे है। इधर, औराई पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.