Breaking News

CM पर ह’मले का RJD ने किया विरोध, कहा- ये गलत, वोट से करें चोट

पटना के बख्तियारपुर में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान युवक ने CM नीतीश कुमार को मुक्का मारा। इस मामले पर RJD ने प्रतिक्रिया दी है। राजद ने ट्वीट कर घटना की निंदा की। लिखा- जनता अपना गुस्सा वोट की चोट से निकालें, हाथ की चोट से नहीं। वहीं, इस घटना पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं की भी प्रतिक्रिया आ रही है।

CM पर हुए हमले को लेकर RJD का ट्वीट।

CM पर हुए हमले को लेकर RJD का ट्वीट।

RJD ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडर पर ट्वीट किया, ‘बेरोजगारी हो, अफसरशाही या महंगाई, नागरिक अपना गुस्सा वोट की चोट से निकालें, हाथ की चोट से नहीं। किसी भी प्रकार का असंतोष या क्रोध केवल लोकतांत्रिक तरीकों से ही प्रकट किया जाए। यह व्यवहार कतई उचित नहीं।’ इस पर JDU नेता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, ‘वोट की चोट से ही नीतीश कुमार बिहार के सबसे ज्यादा दिनों तक मुख्यमंत्री है और आगे भी रहेंगे।’

JDU नेता माधव आनंद।

JDU नेता माधव आनंद।

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल का ट्वीट।

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल का ट्वीट।

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने ट्वीट किया. ‘बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी पर हुए हमले की निंदा करता हूं। यह हमला जिसने भी किया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लोकतंत्र में इस प्रकार की हिंसा अशोभनीय एवं अस्वीकार है।’

अररिया लोकसभा सांसद प्रदीप सिंह ने किया ट्वीट।

अररिया लोकसभा सांसद प्रदीप सिंह ने किया ट्वीट।

इधर, बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, ‘यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। जो व्यक्ति बिहार के विकास के लिए सदैव संर्घष करते हैं। इस उम्र में भी 18 घंटे काम करते हैं। ऐसे व्यक्ति के साथ जब इस तरह की घटना होती है तो यह काफी दुखद है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे लोगों से बड़ी चूक हुई है। इसकी जांच होनी चाहिए और जिनकी भी लापरवाही सामने आती है। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.