Breaking News

सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे में 3 लाख रिक्तियां, जानें..

देश के सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी रेलवे के माध्यम से आती है. इसके लिए करोड़ों युवा रेलवे प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. और उनका सपना होता है कि किसी तरह रेलवे की कोई भी जॉब मिल जाए. यही वजह है कि देश में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक आवेदन करने वालों की संख्या बिहार से होती है. ऐसे में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल इस समय देशभर में रेलवे के अलग-अलग जोन को मिलाकर तीन लाख से अधिक पद खाली हैं.

रेलवे की खाली तीन लाख से अधिक पदों में सबसे अधिक रिक्त पदों की संख्या उत्तर रेलवे में 37433 के करीब है. वहीं मध्य रेलवे में 27482 और पश्चिम रेलवे में 26351 पद रिक्त हैं. वर्तमान में करीब 1,40,731 खाली पदों को भरा जाना है. जिसमें ग्रुप डी और एनटीपीसी स्नातक के माध्यम से 1 लाख 39 हजार पद भरे जाएंगे. जिसमें गैर तकनीकी लोकप्रिय कोटि एनटीपीसी 35,281 परीक्षा की प्रक्रिया जारी है. वहीं RRB ग्रेड के माध्यम से 1,03,769 पदों के लिए परीक्षा होनी है.

दरअसल राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने रेल मंत्रालय रिक्तियों की संख्या समेत पांच बिन्दुओं पर जानकारियां मांगी थीं. जिसमें रेलवे की प्रत्येक श्रेणी के कुल स्वीकृत पद, जोनवार रिक्तियों की संख्या, पिछले तीन वर्षों में रेलवे की ओर से की गई भर्तियां, तीन वर्षों में सेवानिवृत्त कर्मियों की संख्या और एक साल में कितने कर्मी सेवानिवृत्त होंगे इसकी जानकारी मांगी गई थी. रेल मंत्रालय की ओर से इन सभी बिन्दुओं पर जवाब दिया गया है.

एक फरवरी 2020 को राजपत्रित एवं अराजपत्रित कोटियों में स्वीकृत पदों का विवरण

मध्य रेलवे
जोनल रेलवे राजपत्रित कोटि रिक्तियां-104
अराजपत्रित कोटि रिक्तियां-27483
पूर्व तट रेलवे
जोनल रेलवे राजपत्रित कोटि रिक्तियां- 93
अराजपत्रित कोटि रिक्तियां- 8142
पूर्व मध्य रेलवे
जोनल रेलवे राजपत्रित कोटि रिक्तियां-179
अराजपत्रित कोटि रिक्तियां-15634
पूर्व रेलवे में 195, 28119, मेट्रो 24, 878, उत्तर मध्य रेलवे में 126, 17838, पूर्वोत्तर रेलवे 82, 14329, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे 141, 15855, उत्तर रेलवे 169, 37433,उत्तर पश्चिम रेलवे 113, 15018, दक्षिण मध्य रेलवे 34, 16878, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 99 9434,दक्षिण पूर्व रेलवे 156, 17208, दक्षिण रेलवे 159, 20161 वहीं दक्षिण पश्चिम रेलवे में जोनल रेलवे राजपत्रित कोटि रिक्तियां 62 और अराजपत्रित कोटि रिक्तियां 6400 है.

तीन वर्षों के दौरान रेलवे में की गई पैनलबद्ध भर्ती
2019-16851
2020-1,26,765
2021-4534
कुल 1,48,150

तीन वर्षों में रिटायर हो चुके और वर्ष 2022 और 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मियों की संख्या

2019- 62, 940 रिटायर हुए
2020- 62, 282 रिटायर हुए
2021- 56,797 रिटायर हुए
2022- 41,431 रिटायर होंगे
2023- 36,561 रिटायर होंगे

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.