विधानसभा में आज बैठक के शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष ने ला एंड आर्डर को लेकर जमकर हंगामा किया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मुकेश सहनी को लेकर चल रहे सस्पेंस को भी उन्होंने साफ किया। कहा कि VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी की महागठबंधन में वापसी नहीं होगी। वह महागठबंधन छोड़ कर गए थे। हम लोगों ने उन्हें भगाया नहीं था। आज BJP के नेता उनके साथ जो बर्ताव कर रहे हैं, तब उन्हें लालू जी की याद आ रही है। लालू जी गरीबों के नेता हैं, नेता रहेंगे। राजद में सहनी समाज के बहुत सारे नेता हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पैसे वाली पार्टी है। जोड़-तोड़ की राजनीति पैसे के बदौलत लोग करते हैं। योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाने पर तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार है तो उन्हें जाना ही चाहिए।

वेतन मांग को लेकर आंगनबाड़ी सेविका सड़क पर प्रदर्शन कर रही हैं। इसको लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार को उनका वेतन बढ़ाना चाहिए। नीतीश सरकार महिलाओं की ही वजह से बनी है, इसलिए उनकी मांगों को मान लेना चाहिए।



Leave a Reply