Breaking News

गायघाट में ड्रोन कैमरे से श’राब धंधेबाजों के खि’लाफ चला अभियान,4 धंधेबाज गि’रफ्तार

गायघाट में ड्रोन कैमरे से शराब धंधेबाजों के खिलाफ चला अभियान,4 धंधेबाज गिरफ्तार

दीपक कुमारगायघाट

जिले के गायघाट में ड्रान कैमरा से शराब के धंधेबाजों के खिलाफ थाना क्षेत्र के अंतर्गत शराब धंधेबाजों के खिलाफ ड्रोन कैमरा से अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कई शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया वही 4 धंधेबाज गिरफ्तार किए गए है।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद राघोपुर क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 10 लीटर चुलाई शराब जब्त किया गया है। जिसमें धर्मेन्द्र सहनी,राम पुकार सहनी,रामायण सहनी, वकील सहनी को गिरफ्तार किया गया है।उतपाद अधिनियम के तहत इन चारों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।पूछताछ के बाद बुधवार को सभी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया हैं। पहली बार ड्रोन के सहारे छापेमारी के बाद गायघाट के शराबा माफियायों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.