Breaking News

चालान की रसीद मांगी तो दारोगा ने दी गा’लियां

बेतिया में एक पुलिसकर्मी का गाली देते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। वायरल वीडियो में एक दरोगा युवक को भद्दी-भद्दी गालियां देते नजर आ रहा। पूरा मामला बेतिया जिले के सहोदरा थाने क्षेत्र का है। जहां सहोदरा थाना में पदस्थापित दरोगा चंद्रकिशोर तिवारी वाहन जांच के दौरान एक युवक को भद्दी-भद्दी गाली देते नजर आ रहे।

दरअसल, सहोदरा थाना के दरोगा चंद्रकिशोर तिवारी रविवार को बेतिया से ठोरी जाने वाले रास्ते में भवानी पुल के समीप वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक को उन्होंने रोका हेलमेट नहीं पहने पर चलान काटने की बात कही। ऐसे में जब युवक ने चलान का रसीद मांगी तो दरोगा चंद्रकिशोर तिवारी भड़क उठे और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे।

वहीं, वहां मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इधर, इस मामले में बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने नरकटियागंज एसडीपीओ कुंदन कुमार को जांच का निर्देश दिए हैं। जांच के बाद बेतिया एसपी ने दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने की बात कही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.