मनुष्य को उसके अच्छे और बु’रे कर्मों का फल देने वाले न्याय के देवता माने जाने वाले शनिदेव 24 जनवरी यानी कि आज अपनी राशि मकर में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिष में बताया गया है कि जब शनि राशि बदलते हैं तब राशियों की दशा, महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है। जिसके प्रभाव से लोगों की जिंदगी में परिवर्तन होने लगते हैं, परेशानियां आती हैं। नौकरी और व्यापार में समस्या उत्पन्न होने लगती है। खर्चे बे’तहाशा बढ़ जाते हैं। शनि के प्र’भाव को कम करने के लिए आप पूजापाठ, दान-पुण्य, जप और मंत्र से जुड़े कुछ उपायों को आजमा सकते हैं…शनिवार के दिन आप काली गाय, काले कुत्ते या फिर काली चिड़ियों को खाने की चीजें डालें।

ऐसा करने से आपके ऊपर से शनि ग्रह का प्रभाव कम होता है और आपके काम में आ रही रुकावटें भी दूर होती हैं। बिगड़े हुए काम भी फिर से बनने लगते हैं।शनिवार को स्नान के बाद सबसे पहले दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करना शुरू कर दें। यदि आप या फिर आपका कोई करीबी बार-बार दुर्घटना का शिकार हो रहा है तो यह शनि की दशा को दर्शाता है। ऐसे में शनिवार को ‘ऊं शं अभयहस्ताय नम:’ मंत्र का 108 बार जप करने से लाभ होगा।शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे काली बाती बनाकर सरसों तेल का दीप जलाएं। पीपल को जल और काली चिंटियों गुड़ दें तो शनि के दो’षों से मु’क्ति मिलती है।

पीपल के पत्तों पर मिठाई रखकर पितरों का ध्यान करें तो पितृदो’ष भी दूर होता है।शनिवार के दिन आप गरीबों में शनि महाराज की प्रिय वस्तुओं सरसों का तेल, काले जूते, काले वस्त्र, काले उड़द की दाल, तिल से बनी चीजें और लोहे का दान कर सकते हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि दान की जाने वाली कोई भी वस्तु खरीदकर घर न लाएं बल्कि उसे घर के बाहर ही दान कर दें।शनिवार के दिन शमी के पेड़ की पूजा करने से भी शनि महाराज प्रसन्न होते हैं। शमी का पुष्प भगवान शिव को चढ़ाने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं और इनकी ग्रहदशा दूर होती है।



Leave a Reply