Breaking News

सीतामढ़ी में 12 श’राब तस्कर गि’रफ्तार

सीतामढ़ी के 9 जगहों से 355 लीटर की शरा’ब बरा’मद हुई है। इसमें एक महिला कारोबारी समेत 12 लोगों को गि’रफ्तार किया गया है। वहीं 3 लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं। 3 थानाध्यक्षों और एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार सभी कारोबारी होली के लिए शराब स्टॉक कर रहे थे। पहली कार्रवाई में मेहसौल ओपी प्रभारी रामनिवास कुमार के नेतृत्व में ओपी क्षेत्र के राजोपट्टी इस्लामिया स्थित एक जेनरल स्टोर की दुकान पर छापेमारी कर 3 लीटर श”राब के साथ दुकानदार को गि’रफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजोपट्टी वार्ड नंबर 15 निवासी मनोज कुमार सिंह के पुत्र सूरज कुमार सिंह के रुप में किया गया है। वहीं रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्राम फंदह गांव स्थित मध्य विद्यालय के बगल में छापेमारी कर 4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। कारोबारी की पहचान योगेंद्र महतो के पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई है। जो पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहा। वहीं कटहरा गांव से 19 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। यहां से भी कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

सुरसंड थाना पुलिस ने बसौल चौक से 126 लीटर शराब बरामद किया है। वही इसके साथ एक टेंपू को जब्त करते हुए पांच तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि एक तस्कर पुलिस को देखते ही भाग निकला। वही सुरसंड के बाबा बाल्मिकेश्वर स्थान जानेवाली पथ में स्थित ईंट भट्ठा के समीप से 10 लीटर बोतल शराब के साथ बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाबू नरहा गांव निवासी सेनी पासवान के पुत्र ब्रजेश कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है।

सोनबरसा कन्हौली थाना क्षेत्र के अररिया चौक से 50 लीटर चूल्हाई शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के कचहरीपुर गांव निवासी राजेन्द्र मल्लिक के रुप में की गई। मेजरगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द गांव में छापेमारी कर 64 लीटर नेपाल निर्मित सौंफी शराब बरामद किया गया है। इस कार्य में संलिप्त एक महिला तस्कर सोनिया देवी को गिरफ्तार भी किया है। जो अपने मायके में ही रहकर शराब की तस्करी करती थी।

बाजपट्टी थाना पुलिस ने क्षेत्र के बखरी गांव निवासी उपेंद्र महतो को 7 लीटर चुल्हाई शराब के साथ बाजपट्टी गोट में गिरफ्तार किया है। वहीं मेजरगंज हरपुर कला SSB 20वीं बटालियन के जवानों 72 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। वही तस्करी में प्रयुक्त उसकी ग्लैमर बाइक जब्त की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.